न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TDP और JSP हमेशा NDA के साथ रहेंगी, हम बनाएंगे सरकार: चंद्रबाबू नायडू

उन्होंने कहा, ''परेशान मत होइए। आप बहुत शोर मचाते हैं। आपको हमेशा खबरें चाहिए होती हैं। मैं भी अनुभवी हूं। मैंने इस देश में बहुत सारे राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं। मैं एनडीए की मीटिंग में जा रहा हूं। नई दिल्ली से लौटने के बाद मैं आपको सारी जानकारी दूंगा।''

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Jun 2024 6:03:09

TDP और JSP हमेशा NDA के साथ रहेंगी, हम बनाएंगे सरकार: चंद्रबाबू नायडू

हैदराबाद। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में है और वह आज दिन में नई दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भाग लेंगे। जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण भी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में गठबंधन के विजयी होने के एक दिन बाद हो रही है।

नायडू से जब उनकी दिल्ली यात्रा के बारे में जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा, ''परेशान मत होइए। आप बहुत शोर मचाते हैं। आपको हमेशा खबरें चाहिए होती हैं। मैं भी अनुभवी हूं। मैंने इस देश में बहुत सारे राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं। मैं एनडीए की मीटिंग में जा रहा हूं। नई दिल्ली से लौटने के बाद मैं आपको सारी जानकारी दूंगा।''

वहीं, जनसेना सूत्रों ने बताया कि कल्याण भी एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

टीडीपी प्रमुख ने विधानसभा चुनावों में जीत का श्रेय अपने गठबंधन सहयोगियों (भाजपा और जन सेना पार्टी) को दिया। उन्होंने कहा, "यह एक संयुक्त प्रयास है और हम सभी समान हैं। मैं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को गठबंधन बनाने की पहल करने के लिए धन्यवाद देता हूं ताकि सत्ता-विरोधी वोटों को विभाजित होने से रोका जा सके। भाजपा भी लोकतंत्र को बचाने के इस मिशन में शामिल हुई।"

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई रातें बिना सोए बिताई हैं। उन्होंने कहा, "यहां तक कि जब उन्हें 'जय जगन' कहने के लिए परेशान किया गया। ऐसे समय में भी वे "जय टीडीपी" और "जय चंद्रबाबू" के नारे पर अड़े रहे। हमने पिछले पांच साल लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए बिताए और आज हम सफल हुए हैं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता बुधवार को नई दिल्ली में बैठक कर रहे हैं जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों का जायजा लिया जाएगा और सरकार गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। आंध्र प्रदेश से क्रमश: 16 और दो लोकसभा सीटें जीतने वाली टीडीपी और जनसेना केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। भाजपा ने राज्य में दो सीट जीती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब