न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी की नए मंत्रियों को नसीहत, मीडिया में बेवजह बयानबाजी से बचे, पुराने मंत्रियों के अनुभव से लें लाभ

सबसे बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों से बात की। बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना का जिक्र किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 11:56:29

पीएम मोदी की नए मंत्रियों को नसीहत, मीडिया में बेवजह बयानबाजी से बचे, पुराने मंत्रियों के अनुभव से लें लाभ

सबसे बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रियों से बात की। बैठक में पीएम मोदी ने कोरोना का जिक्र किया। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ और लापरवाही को लेकर भी चिंता जाहिर की। पीएम ने कहा कि कोरोना के केस कम होने के कारण लोग अब घरों के बाहर जाना चाहते हैं, लेकिन ये सबको याद रखना चाहिए कि महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है। साथ ही पीएम ने मंत्रियों को सलाह दी है कि मीडिया में बेवजह बयानबाजी से बचने की जरूरत है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि आपका काम चमकना चाहिए, न की आपका चेहरा। आगामी संसद सत्र को लेकर भी उन्होंने मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ संसद आने को कहा। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को सुबह 9:30 बजे दफ्तर आने की भी सलाह दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पुराने मंत्रियों को व्यवस्था के चलते हटाया गया है। इसका संबंध उनकी क्षमता से नहीं है। नए मंत्री पुराने मंत्रियों से मिलकर उनके अनुभव का फायदा लें।

मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों और बिना मास्क या सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे लोगों की तस्वीरें और वीडियो देख रहे हैं। यह सुखद नजारा नहीं है। इससे हमें डरना चाहिए। ऐसे समय में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक छोटी सी लापरवाही कई लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। ऐसी ही लापरवाही से अन्य देशों में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स की अगुवाई में देश में महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी है। वैक्सीनेशन की रफ्तार को भी बढ़ाया गया है। टेस्टिंग स्पीड बढ़ाई गई है। ऐसे वक्त में महामारी के खिलाफ लचीले व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या ज्यादा बने रहने पर चिंता जताई है। उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि हमारा लक्ष्य लोगों में भय पैदा करना नहीं है लेकिन लोगों कोरोना नियमों का पालन करने का निवेदन करना होगा।

वहीं बैठक के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में कृषि और किसानों के कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए गए हैं। मंडियों को सशक्त करने के लिए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के उपयोग के साथ-साथ लोन पर ब्याज में छूट की व्यवस्था भी की गई है।

सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ही भारत के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया है। इसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। डेढ़ घंटे चले शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 3 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।

मोदी ने इन्हें प्रमोट किया

अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

मंत्रियों ने कार्यभार संभाला

गुरुवार को पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया सिंह पटेल, पशुपति कुमार पारस, निशीथ प्रमाणिक, अजय कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर