Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद, सिर्फ दो मिनट में पढ़ा नीतिगत अभिभाषण

केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गवर्नर ने गुरुवार को विधानसभा में सरकार के नीतिगत अभिभाषण को केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया। उन्होंने सदन में सभी का अभिवादन करते हुए संबोधन शुरू किया और फिर कहा, मैं अब आखिरी पैरा पढ़ूंगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 1:31:19

केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद, सिर्फ दो मिनट में पढ़ा नीतिगत अभिभाषण

तिरुवनन्तपुरम। केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गवर्नर ने गुरुवार को विधानसभा में सरकार के नीतिगत अभिभाषण को केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़कर समाप्त कर दिया। उन्होंने सदन में सभी का अभिवादन करते हुए संबोधन शुरू किया और फिर कहा, ''मैं अब आखिरी पैरा पढ़ूंगा।''

ज्ञातव्य है कि आरिफ मोहम्मद खान और वामपंथी सरकार के बीच कई मुद्दों पर तकरार नजर आ चुकी है। केरल के विश्वविद्यालयों के कामकाज और विधानसभा द्वारा पारित कुछ विधेयकों पर उनके हस्ताक्षर न करने को लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है।

गवर्नर ने नए सत्र के पहले दिन अपने नीतिगत संबोधन का केवल अंतिम पैराग्राफ पढ़ा और दो मिनट से भी कम समय में अपना भाषण समाप्त कर दिया। राज्यपाल ठीक सुबह 9 बजे विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और स्पीकर एएन शमसीर ने फूलों के गुलदस्ते से उनका स्वागत किया। हालांकि, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से हाथ नहीं मिलाया ना उनका अभिवादन नहीं किया।

राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल नीतिगत संबोधन शुरू करने के लिए उठे और कहा, "माननीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्री, विपक्ष के नेता और सदस्य, केरल के लोगों के प्रतिनिधियों के इस प्रतिष्ठित निकाय को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान और विशेषाधिकार है। 15वीं केरल विधानसभा के 10वें सत्र की शुरुआत हो रही है।" इसके बाद राज्यपाल ने 61 पेज के नीतिगत संबोधन का अंतिम पैरा पढ़ा और अपना संबोधन समाप्त कर लिया।

उन्होंने कहा, ''आइए याद रखें कि हमारी सबसे बड़ी विरासत इमारतों या स्मारकों में नहीं है, बल्कि भारत के संविधान की अमूल्य विरासत और लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, संघवाद और सामाजिक न्याय के शाश्वत मूल्यों के प्रति हमारे द्वारा दिखाए गए सम्मान और आदर में निहित है। सहकारी संघवाद का सार ही है जिसने हमारे देश को इन सभी वर्षों में एकजुट और मजबूत बनाए रखा है। यह सुनिश्चित करना हमारा परम कर्तव्य है कि यह सार कमजोर न हो। इस विविध और सुंदर राष्ट्र के हिस्से के रूप में हम समावेशी विकास का ताना-बाना बुनेंगे। हमारे रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।"

उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया और फिर से राष्ट्रगान के बाद स्पीकर या मुख्यमंत्री के साथ एक शब्द का आदान-प्रदान किए बिना सुबह 9:04 बजे विधानसभा से बाहर चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विधानसभा के इतिहास में यह किसी राज्यपाल का अब तक का सबसे छोटा संबोधन है।
विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा, "हम राज्यपाल की कार्रवाई को विधानसभा के प्रति पूर्ण अनादर के संकेत के रूप में देखते हैं। उन्होंने विधायी प्रक्रियाओं और संवैधानिक निर्देशों की अवमानना की है। यह राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच राजनीतिक नाटक का दुखद अंत था।" ।"

इस मामले पर मुख्यमंत्री ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने संवाददाताओं से कहा, "राज्यपाल को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही होंगी। यदि उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं तो वह ऐसा कदम उठा सकते हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology