न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजीपुर बॉर्डर पर भिड़े किसान और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर बरसे राकेश टिकैत, दी यह धमकी

बुधवार सुबह दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 पर प्रदर्शनकारी किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। कार्यकर्ता ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 3:41:21

गाजीपुर बॉर्डर पर भिड़े किसान और भाजपा कार्यकर्ता, जमकर बरसे राकेश टिकैत, दी यह धमकी

बुधवार सुबह दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-24 पर प्रदर्शनकारी किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्वागत करना चाहते थे। इस हंगामे के बाद किसान नेता राकेश टिकैत भाजपाइयों पर जमकर बरसे। टिकैत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वहां पर आ गए और अपने किसी नेता का स्वागत करना चाह रहे थे, ये कैसे हो सकता है।

ये मंच संयुक्त मोर्चे का है, अगर मंच पर जाना है तो इसमें शामिल हो जाओ। सड़क पर मंच होने का मतलब ये नहीं है कि कोई भी मंच पर आ जाएगा। अगर आना ही है तो पार्टी छोड़कर आ जाएं। जो कब्जा करने की कोशिश करेगा उनके बक्कल उधेड़ दिए जाएंगे। हां, मैं धमकी दे रहा हूं। मंच पर कब्जा नहीं करने देंगे। पूरे राज्य में उन्हें कहीं नहीं आने दिया जाएगा। यह सब पुलिस की उपस्थित में हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं की कोशिश थी कि वो मंच पर झंडा लगाएं और अपने नेता का स्वागत करें।

हमारे लोगों ने किसी की गाड़ी पर पत्थर नहीं फेंके : टिकैत

टिकैत ने कहा कि हमारे लोगों ने किसी की गाड़ी पर पत्थर नहीं फेंके। अगर कोई अब आया तो उसकी गाड़ी नहीं निकलने दी जाएगी। यहां पर गोला-लाठी का सामान तैयार है, जो भी भाजपा कार्यकर्ता मंच की तरफ आएगा उस पर एक्शन लिया जाएगा। भाजपा वाले इस आंदोलन पर कब्जा करना चाह रहे हैं, तीन दिनों से अलग-अलग इलाकों में वो आ रहे हैं। पुलिस भी इनके साथ है। रोजाना ऐसा होगा तो उनका इलाज कर देंगे। हम मामला भी दर्ज करवाएंगे।

जादौन ने कहा, पुलिस को देंगे घटना की शिकायत

भारतीय किसान यूनियन के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने मीडिया को बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता झंडे लेकर आंदोलन स्थल पहुंचे हुए थे। उसी दौरान किसानों के बीच मारपीट हुई, हम पुलिस को इस घटना की शिकायत देंगे। हमारे ऊपर आक्रमण हो और हम शिकायत न दें, ऐसा नहीं हो सकता। गाजियाबाद इंदिरापुरम के सीओ अंशु जैन ने बताया कि भाजपा के एक नेता का काफिला आंदोलन स्थल से गुजर रहा था, उन्हीं के स्वागत में कुछ कार्यकर्ता यहां मौजूद थे। किसानों और उनके बीच ये विवाद हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल