न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर: शार्ट सर्किट से दोपहिया वाहन शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक बाइक जली, करोड़ों का हुआ नुकसान

कोलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे में शनिवार शाम को विद्युत शार्ट सर्किट से एक दोपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में आग लग गई। प्लास्टिक के समान में लगी आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने से पहले ही 50 से अधिक नई बाइक, बाइक के पार्ट्स और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 09 Mar 2025 1:49:29

धौलपुर: शार्ट सर्किट से दोपहिया वाहन शोरूम में लगी आग, 50 से अधिक बाइक जली, करोड़ों का हुआ नुकसान

धौलपुर। कोलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे में शनिवार शाम को विद्युत शार्ट सर्किट से एक दोपहिया वाहन कंपनी के शोरूम में आग लग गई। प्लास्टिक के समान में लगी आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकलों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने से पहले ही 50 से अधिक नई बाइक, बाइक के पार्ट्स और दूसरा सामान जलकर खाक हो गया।

कंपनी के सब डीलर ललित त्यागी ने बताया कि शाम के समय अचानक शार्ट सर्किट की वजह से उनके बाइक के शो रूम में आग लगी। आग तेज हवा के चलते उनके मकान तक भी पहुंच गई। आग लगते ही गोदाम और मकान में मौजूद सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। घटना के बाद आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पा लिया है। प्रशासन की टीम आग हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

त्यागी ने बताया कि इस हादसे में बाइक एसेसरीज और घरेलू सामान के जल गया, जिससे उन्हें करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले गोदाम में आग लगी थी। वह आग उनके मकान तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से 50 बाइक, एसेसरीज और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

कंपनी के शोरूम एवं गोदाम के पीछे की तरफ इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप था। पेट्रोल पंप की दूरी करीब 100 मीटर के आसपास थी। आग लगने से पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई। वे पंप छोड़कर दूर भाग गए। बताया जा रहा है शोरूम संचालक के मकान में गैस सिलेंडर रखे हुए थे, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंच सकी। इस पर बड़ा हादसा होने से टल गया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका