न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर: संदिग्ध अवस्था में मिला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष का शव, हत्या की आशंका

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार का शव सोमवार रात पुरानी नगर परिषद स्थित उनके ऑफिस में मिला। शव के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 1:28:38

धौलपुर: संदिग्ध अवस्था में मिला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष का शव, हत्या की आशंका

धौलपुर। पुराने नगर परिषद कार्यालय में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटना को लेकर परिजन और सफाई कर्मियों ने लामबंद होकर कोतवाली पुलिस थाने का घेराव कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले को देख जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने परिजनों से समझाइश कर मामले को शांत कराया है। कलेक्टर ने बताया कि पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। डेड बॉडी का मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अनुसंधान के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन थनवार का शव सोमवार रात पुरानी नगर परिषद स्थित उनके ऑफिस में मिला। शव के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी हरि नारायण ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष की मौत हुई है। डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है। बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटनास्थल का पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल की है। परिजनों की ओर से अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। हत्या हुई है या आत्महत्या का मामला है, इसका खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।

मृतक प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार (55) पुत्र अमर सिंह निवासी संतर रोड के पुत्र करण सिंह ने बताया कि उनके पिता रोज रात 8 बजे तक अपने घर पहुंच जाते थे। सोमवार रात को उनके 9 बजे तक घर ना आने पर परिवार के लोगों ने उन्हें फोन करना शुरू किया। बार-बार फोन किए जाने के बाद जब फोन नहीं उठाया गया तो वह अपने परिवार के एक सदस्य के साथ पुरानी नगर परिषद में स्थित उनके कार्यालय में पहुंच गया। जहां ऑफिस के अंदर के कमरे में उसे पिता का शव मिला। जिनके दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। जिसकी सूचना उसने कोतवाली थाना पुलिस को दी।

सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रदेश अध्यक्ष के शव को देर रात करीब 12:30 बजे जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध हालातों में मौत हुई हैं। जिसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पंखे से लटकी मिली रस्सी

मौके पर पहुंची पुलिस को ऑफिस के अंदर पंखे से रस्सी का टुकड़ा लटका हुआ मिला है। जिसके चलते पुलिस मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। वहीं, मृतक के पुत्र द्वारा मृतक के दोनों हाथ बंधे होने की बात कही जा रही है। जिसके चलते पुलिस हत्या के एंगल को लेकर भी जांच कर रही हैं।

जांच के लिए बुलाई जाएगी एफएसएल टीम

कोतवाल हरिनारायण मीणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की मौत के मामले में उनके ऑफिस को सील किया गया हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम बुलाई गई। जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी