न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की योजना, लेकिन इन शर्तों पर ही मिलेगा लाभ

दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 देने वाली महिला समृद्धि योजना की गाइडलाइन तैयार की जा रही है। एक परिवार से केवल एक महिला को लाभ मिलेगा। बीपीएल कार्ड, उम्र सीमा और बच्चों की वैक्सीनेशन जैसी शर्तें लागू होंगी।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 10:17:20

दिल्ली में महिलाओं के लिए 2,500 रुपये की योजना, लेकिन इन शर्तों पर ही मिलेगा लाभ

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना को लेकर बीजेपी सरकार गाइडलाइन तैयार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस योजना का लाभ एक परिवार से केवल एक ही महिला को मिलेगा। यदि किसी बीपीएल कार्ड पर चार महिलाओं के नाम दर्ज हैं, तो उनमें से सबसे अधिक उम्र वाली महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा मंजूर की गई थी। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के दौरान महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा किया था, जिसे अब लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सरकार की ओर से तैयार की जा रही गाइडलाइन के मुताबिक, बीपीएल कार्ड में दर्ज अन्य महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, यदि किसी महिला के तीन से अधिक बच्चे हैं, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। वहीं, यदि किसी महिला के तीन बच्चे हैं लेकिन वे वैक्सीनेटेड नहीं हैं, तो उस महिला को भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

महिला समृद्धि योजना की प्रमुख शर्तें:

- महिला के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य।
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- योजना का पैसा सीधे महिला के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
- योजना की मॉनिटरिंग जिला स्तर से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की जाएगी।

महिला समृद्धि योजना को लेकर आप का बीजेपी पर हमला

महिला समृद्धि योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार बीजेपी पर हमलावर बनी हुई है। 20 फरवरी को रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही वह इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर सक्रिय हैं, लेकिन आप का आरोप है कि बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खातों में ₹2500 जमा कर दिए जाएंगे। लेकिन अब महिलाएं अपने फोन पर नजरें गड़ाए बैठी हैं, इंतजार कर रही हैं कि बैंक से पैसे जमा होने का मैसेज आए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

आप ने दावा किया कि दिल्ली की महिलाएं नाराज और ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। पार्टी ने कहा, "पहले इन्होंने ₹15 लाख देने का वादा किया था, अब ₹2500 देने की बात कर रहे हैं। लेकिन हर बार हमें बेवकूफ बनाते हैं और फिर बहाने बनाते हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका