न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लागू हुआ 55 घंटे का वीकंड कर्फ्यू, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें गाइडलाइंस

राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार (7 जनवरी) की रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। यह सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। 55 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सभी सरकारी अधिकारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 9:00:45

दिल्ली में लागू हुआ 55 घंटे का वीकंड कर्फ्यू, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें गाइडलाइंस

राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार (7 जनवरी) की रात 10 बजे से वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। यह सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। 55 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा सभी सरकारी अधिकारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। जबकि प्राइवेट संस्थानों में 50% वर्क फ्रॉम होम का नियम लागू रहेगा। दिल्ली में जब ये डर बढ़ चुका है कि अब एक कोरोना संक्रमित मरीज 15 से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकता है। तब मुश्किल वक्त में जनता के बचाव के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बस और मेट्रो फुल कैपेस‍िटी के साथ चलेगी। हालांकि इस दौरान लोगों को बेवजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं, कई तरह की पाबंदियां भी लागू रहेंगी।

गाइडलाइंस

- वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लोगों को बेवजगह घर से बाहर घूमने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सोमवार सुबह तक आ जा सकेंगे। किसी इमरजेंसी में मान्य पहचान पत्र के साथ आप निकल सकेंगे।
- वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अगर आपकी ट्रेन, बस या फ्लाइट है, तो आप रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट जा सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास टिकट होना जरूरी है।
- भारत सरकार से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी।
- जज और दिल्ली की सभी अदालतों के स्टाफ, वकील, कानूनी सलाहकार, जो केस की सुनवाई से जुड़े हैं, उन्हें पहचान पत्र, सर्विस आईडी कार्ड और कोर्ट द्वारा जारी परमिशन लेटर के साथ छूट मिलेगी।
-दिल्‍ली में मौजूद दुनियाभर के राजनयिकों के कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान पत्र के साथ छूट मिलेगी।

- सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिक्स स्‍टाफ को आने जाने की इजाजत होगी। वहीं, मेडिकल सेवाओं से जुड़े स्टाफ, जैसे- डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक, फार्मेसियों, फार्मास्युटिकल कंपनियां, मेडिकल ऑक्सीजन - आपूर्तिकर्ता और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड के साथ छूट मिलेगी।
- वैलिड प्रेस आईडी कार्ड के साथ मीडियाकर्मियों को आन-जाने की इजाजत मिलेगी।
- गर्भवती महिला और मरीजों को डॉक्टर की पर्ची दिखाने पर यात्रा की अनुमित होगी।
- वीकेंड कर्फ्यू के दौरान कोरोना जांच या फिर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आने-जाने की छूट मिलेगी।
- परीक्षा देने वाले छात्रों और स्टाफों को भी छूट मिलेगी। यही नहीं, शादी के कार्ड की सॉफ्ट या हार्ड कॉपी दिखाने पर 20 व्यक्तियों को शादी समारोह में आने-जाने की अनुमति मिलेगी।
- वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। -सोमवार से शुक्रवार तक सभी जरूरी सामान की दुकानों को बाकी दुकानों के साथ सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी।

आपको बता दे, दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 17,335 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब संक्रमण दर 17।73% पर पहुंच गई है। इस वायरस से शुक्रवार को 9 मौतें भी दर्ज की गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री