न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में 25 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी बताई गई वजह

दिल्ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में पिछले 24 घंटों में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो चुकी है और 60 गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान खतरे में है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 9:32:01

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में 25 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन की कमी बताई गई वजह

देश की राजधानी दिल्‍ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Corona virus) के चलते फैले संक्रमण से हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। गुरुवार को 26,169 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,609 लोग ठीक हुए और 306 की मौत हो गई। अब तक 9 लाख 56 हजार 348 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 51 हजार 537 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,193 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,618 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं, दिल्ली के सर गंगाराम अस्‍पताल में पिछले 24 घंटों में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो चुकी है और 60 गंभीर रूप से बीमार लोगों की जान खतरे में है। घटना के पीछे की संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है. दरअसल, अस्‍पताल में महज कुछ घंटों तक के लिए ही ऑक्‍सीजन बची है। अस्‍पताल का कहना है कि वेंटिलेटर और बाइलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (BiPAP) प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहा है। आईसीयू और ईडी में मैन्‍युअल तरीके से वेंटिलेशन किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे, जिनमें से 5 अस्पताल में ही भर्ती थे। अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। जानकारी के अनुसार, इनमें से ज्यादातर डॉक्टर वे हैं जो कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स थे और कोई भी गंभीर हालत में नहीं थे।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की तादाद हर दिन हजारों की संख्‍या में सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई अस्‍पतालों में मरीजों की संख्‍या भी काफी बढ़ गई है। साथ ही गंभीर मरीजों की तादाद को देखते हुए ऑक्‍सजीन की मांग भी बढ़ी है। कई अस्‍पताला इसको लेकर लगातार बयान जारी कर रहे हैं।

दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24%

आपको बता दे, दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24% है, जो पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक कोरोना वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी