न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के मामलों को देखते हुए फरवरी में लिया जाएगा फैसला

राजधानी दिल्ली में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। दिल्ली सरकार ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में कोरोना के मामलों को देखते हुए स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इससे पहले ये खबर थी कि राजधानी में अब जल्‍द ही सरकार स्कूलों को खोलने पर भी विचार कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 4:02:02

दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, कोरोना के मामलों को देखते हुए फरवरी में लिया जाएगा फैसला

राजधानी दिल्ली में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। दिल्ली सरकार ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में कोरोना के मामलों को देखते हुए स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इससे पहले ये खबर थी कि राजधानी में अब जल्‍द ही सरकार स्कूलों को खोलने पर भी विचार कर सकती है।

इससे पहले सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने, ऑड इवन को बाजारों के लिए खत्म करने और निजी ऑफिसों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का प्रस्ताव भी दिया था। लेकिन एलजी अनिल बैजल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने और ऑड इवन को खत्म करने के प्रस्ताव पर सहमति न जताते हुए इन्हें अस्वीकार कर दिया। हालांकि उन्होंने 50% क्षमता के साथ निजी दफ्तरों को खोलने की बात को स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली में बीते दिन यानी गुरुवार को डेली केस में गिरावट देखी गई। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए संक्रमित मिले हैं और 43 मौतें दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को 13,785 नए कोविड मामले सामने आए थे 35 मौतें दर्ज की गई थी। गुरुवार का आंकड़ा 12,306 रहा। पॉजिटिविटी रेट 21.48% दर्ज किया गया। राजधानी में एक्टिव केस घटकर 68,730 रह गए हैं। इससे पहले बुधवार को 75,282 एक्टिव केस थे। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से 43 मौतों का आंकड़ा दूसरी लहर यानी 10 जून के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल 10 जून को दिल्ली में 44 लोगों की जान गई थी। हालांकि, रोजाना के केसेस में 11% की कमी दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में 24 जनवरी से खुलेंगे 12वीं तक के स्कूल

उधर, महाराष्ट्र में स्कूल सोमवार 24 जनवरी से फिर से खुलेंगे। स्कूल खुलने के फैसले को सीएम उद्धव ठाकरे ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाडी ने दी। उन्होंने बताया कि हमने टास्क फोर्स और अभिभावक शिक्षक संघ के साथ बैठक की और सभी स्कूल शुरू करने के लिए सहमत थे। स्कूल खुलने पर सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। बच्चों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सबसे पहले होगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि माता-पिता अभिभावकों से सहमति की जाएगी। सोमवार यानी 24 जनवरी से प्री प्राइमरी और पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया

गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम

एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव

मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार

हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?

रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती

राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त

‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त