न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, कोविड सेंटर में किया जा रहा भर्ती

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकनायक अस्पताल के पास बने रामलीला मैदान कोविड सेंटर में भी डेंगू के कुछ मरीजों को भर्ती किया गया वहीं, अन्य कई अस्पतालों में मरीजों से बेड फूल हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 10:42:58

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, कोविड सेंटर में किया जा रहा भर्ती

देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में इस साल डेंगू के 1008 मामले आ चुके हैं। इनमें सिर्फ अक्टूबर में ही 667 मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक डेंगू से अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि, दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार डेंगू से अबतक सिर्फ एक ही मौत हुई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोकनायक अस्पताल के पास बने रामलीला मैदान कोविड सेंटर में भी डेंगू के कुछ मरीजों को भर्ती किया गया वहीं, अन्य कई अस्पतालों में मरीजों से बेड फूल हो चुके हैं।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। इनमें से एक चौथाई मरीजों में डेगू मिल रहा है। हालांकि काफी कम मरीजों को ही भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

डॉक्टर सुरेश ने बताया कि जो मरीज डेंगू से थोड़ा रिकवर हो जाते हैं उन्हें जांच के लिए रामलीला मैदान कोविड सेंटर में भर्ती किया जाता हैं। जहां इलाज़ के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाती है। डॉक्टर ने बताया कि कोविड सेंटर में कुछ मरीजों को भर्ती किया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

स्वामी दयानंद अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इस समय बुखार के जो मरीज आ रहे हैं उनकी जांच में अधिकतर डेंगू से पीड़ित मिल रहे रहैं। कुछ रोगियों की हालत भी गंभीर है।

एम्स के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने बताया कि हर साल डेंगू के मामले आते हैं, लेकिन इस साल संख्या पहले की तुलना में अधिक है। इसका कारण यह है इस बार मानसून काफी लंबा खींचा है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया जो लंबे समय तक नहीं सूखा। इससे डेंगू के मच्छरों की ब्रिडिंग हो गई।

डॉक्टर ने कहा कि लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है। अपने आसपास किसी भी चीज में पानी जमा न होने दें और पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त