न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में आज आए 5500 नए मामले, केजरीवाल सरकार ने किया साफ - नहीं लगेगा टोटल लॉकडाउन

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 5481 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामले 14,889 हो गए है। राज्य में अब संक्रमण दर 8.37% पर पहुंच गई है। इस जानलेवा वायरस से 3 मौत भी हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 4:49:33

दिल्ली में आज आए 5500 नए मामले, केजरीवाल सरकार ने किया साफ - नहीं लगेगा टोटल लॉकडाउन

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 5481 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामले 14,889 हो गए है। राज्य में अब संक्रमण दर 8.37% पर पहुंच गई है। इस जानलेवा वायरस से 3 मौत भी हुई हैं। यहां अब तक कोरोना से कुल 25,113 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना डेथ रेट 1.72% बनी हुई है। वहीं, 1575 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य के अस्पतालों में अस्पतालों में 531 मरीज भर्ती भी हैं। बता दे, इससे पहले सोमवार को 4011 केस रिपोर्ट हुए थे और पॉजिटिविटी दर 4.63% और साथ ही एक मौत हुई थी।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में 5481 नए मामले दर्ज हुए जो करीब 7 महीने में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं। इससे पहले 16 मई को कोविड के 6456 केस सामने आए थे। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 8.37% तक पहुंच गई है जो पिछले सात माह में सबसे ज्यादा दर्ज हुई संक्रमण दर है। इससे पूर्व 17 मई को संक्रमण दर 8.41 दर्ज की गई थी। वहीं, सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 14,889 तक पहुंच गई है, जो भी 7 महीने में सबसे ज्यादा है। बता दें कि 27 मई को सक्रिय मरीजों का यह आंकड़ा 16,378 था।

24 घंटे में सामने आए 5481 मामलों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का कुल आंकड़ा 14,63,701 हो चुका है। उधर, इतने ही समय में डिस्चार्ज हुए 1575 मरीजों को मिलाकर यह आंकड़ा 14,23,699 हो गया है। इसके अलावा, 24 घंटे में हुए 65,487 टेस्ट हुए हैं जिनमें RTPCR टेस्ट 50,461 और एंटीजन टेस्ट की संख्या 15,026 है। कोविड काल में यहां अब तक कुल 3,29,98,171 टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोटूक लहजे में कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन के मसले पर पैनिक करने की जरूरत नहीं है। सभी कंस्ट्रक्शन वर्क चलते रहेंगे, मज़दूरों को घबराने की ज़रूरत नहीं। आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में राजधानी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया। बैठक में कहा गया कि दिल्ली सरकार के जितने भी ऑफिस हैं, उनमें से जरूरी ऑफिस को छोड़कर बाकी वर्क फ्रोम होम कर दिया गया है। प्राईवेट ऑफिस में 50% अटेंडेंस के साथ काम होगा। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस में सिटिंग कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ लागूं होंगी। हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना जरूरी होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री