दिल्ली में फिर रिकॉर्ड तोड़ बारिश, कई इलाकों में जलभराव; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By: Pinki Sat, 11 Sept 2021 11:06:51

दिल्ली में फिर रिकॉर्ड तोड़ बारिश, कई इलाकों में जलभराव; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली, NCR, हरियाणा और UP के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली में इस साल भले ही मानसून ने देर से दस्तक की हो, लेकिन इसने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में इस मानसून सीजन में अब तक 1005.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह 2010 के बाद से पहली बार है जब दिल्ली में बारिश ने मानसून में 1000 मिमी का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले 1 सितंबर को दिल्ली में 19 साल बाद एक दिन की ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी दिल्ली-NCR में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है। अगर बारिश इसी तरह होती रही तो आम लोगों की दिक्कतें और बढ़ेंगी। वहीं तापमान में करीब 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिल्ली के मयूर विहार इलाके में जलभराव के चलते कई बसें फंस गई।

दिल्ली में 1 जून से मानसून शुरू होता है। बरसात के पूरे सीजन में यहां औसतन 649.8 मिमी बारिश होती है। बात 1 जून से 10 सितंबर तक की करें तो औसतन 586.4 मिमी बारिश होती है। इस बार यह आंकड़ा 10 सितंबर को 1005.3 पर पहुंच गया। इससे पहले यहां 2003 में 1005 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

इस बार दिल्ली में मानसून की एंट्री जुलाई 13 से हुई। यह 19 साल की सबसे देरी से पहुंचा। इसके बावजूद यहां 16 दिन बारिश हुई जो चार साल में सबसे ज्यादा है। अगस्त में सिर्फ 10 दिन बारिश हुई जो सात साल में सबसे कम है। वहीं, सितंबर में अब तक 248.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर दिल्ली में सितंबर में 129.8 मिमी बारिश होती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com