न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : आनंद विहार में झोपड़ी में लगी आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के शाहदरा में भोलानाथ नगर स्थित एक घर में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 9:27:40

दिल्ली : आनंद विहार में झोपड़ी में लगी आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के आनंद विहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इलाके में स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों के शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिन्हें बरामद कर लिया गया है।

मृतकों की पहचान हुई

एसटीओ फिरोज के अनुसार, इस हादसे में तीन पुरुषों की मौत हुई है। उनकी पहचान जग्गी कुमार (34), श्याम सिंह (36) और जितेंद्र कुमार (35) के रूप में की गई है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी थे। मामले की जांच के लिए एसएचओ मनीष और आईओ एसआई सोकेन्दर घटनास्थल पर मौजूद हैं।

दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सतर्क किया गया। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन तब तक आग में तीन लोगों की जान जा चुकी थी। यह घटना जीसीआर एन्क्लेव, एनआर गर्ग नर्सिंग होम और केंद्रीय विद्यालय, आनंद विहार के पास हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दिल्ली के शाहदरा में आग का कहर, दो लोगों की जलकर मौत

दिल्ली के शाहदरा में कुछ समय पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जहां एक घर में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग ने घर से दो जले हुए शव बरामद किए, जबकि दो बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था।

सुबह 5:24 बजे मिली थी आग की सूचना

दमकल विभाग के अनुसार, शाहदरा के भोलानाथ नगर स्थित एक घर में सुबह 5:24 बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत 6 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद चार लोगों में से दो की जलकर मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

तीसरी और चौथी मंजिल पर फैली थी आग


हादसे के वक्त परिवार घर में मौजूद था, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। आग का केंद्र तीसरी और चौथी मंजिल थी, जिससे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

घायलों और मृतकों की पहचान


इस दर्दनाक घटना में घायल लोगों की पहचान कैलाश गुप्ता (72), भगवती गुप्ता (70), मनीष गुप्ता (45) और पार्थ गुप्ता (19) के रूप में हुई। सभी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस हादसे में शिल्पी गुप्ता (42) और प्रणव गुप्ता (16) की मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका