Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन बढ़ा! दिल्ली में 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां, इस बार मेट्रो भी बंद

देश की राजधानी दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 May 2021 2:11:46

लॉकडाउन बढ़ा! दिल्ली में 17 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां, इस बार मेट्रो भी बंद

देश की राजधानी दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बताया कि 17 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा और इस बार इसमें और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। इस बार लॉकडाउन के दौरान दिल्‍ली मेट्रा भी बंद रहेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा, जो कि अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में कल से मेट्रो चलनी बंद होगी। केजरीवाल ने कहा कोरोना के केस कम हुए हैं, लेकिन अभी ढिलाई नहीं बरती जा सकती। जान है तो जहान है।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्‍ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। यह दिल्‍लीवासियों के लिए राहत की बात है। वहीं, दिल्‍ली की जनता और तमाम संगठनों की राय के बाद हमने लॉकडाउन आगे बढ़ाया है।
केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत है। जान है तो जहान है। जिंदगी बची रही तो आगे बहुत कुछ कर लेंगे। मजबूरी वश हमने एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ाया है। अगले सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने लॉकडाउन की अवधि में मेडिकल के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का काम किया है। जबकि दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार हुआ है और अब हमें अस्पतालों से एसओएस कॉल नहीं मिल रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में सबसे बड़ी दिक्कत ऑक्सीजन में आई थी। सामान्य दिनों में जितनी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, उससे कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और केंद्र के सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति संभली है। पहले ऐसी बातें सुनने को मिलती थीं कि इस अस्पताल में 2 घंटे की ऑक्सीजन बची, उस अस्पताल में 3 घंटे की। अब ये स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा- 'वैक्सिनेशन भी बहुत तेजी से चला है। वैक्सीन के स्टॉक की कमी है। केंद्र से सहयोग मांगा है और उम्मीद है कि सहयोग मिलेगा। हमने एक्सपर्ट्स, लोगों और सरकार में चर्चा की है। लॉकडाउन को लेकर भी ये चर्चा हुई। कोरोना के केस कम तो हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण दर 23% ही है। ऐसे में सख्ती में ढिलाई नहीं कर सकते हैं।'

दिल्ली में शनिवार को 17,364 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,160 लोग ठीक हुए और 332 की मौत हो गई। नए मामले सामने आने के बाद अब राजधानी में एक्टिव केस बढ़कर 87,907 हो गए हैं। अब तक कुल कोविड-19 के 13,10,231 मामले सामने आए हैं। 12,03,253 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमण की वजह से अब तक 19,071 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्‍ली में कोविड 19 के प्रकोप के चलते लगाए गए लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब तबके के लिए केजरीवाल सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत दिल्‍ली में करीब 72 लाख राशन कार्ड धारकों को दो महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसके अलावा केजरीवाल सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि वह ऑटो-टैक्‍सी चालकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका