न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 1000 से ज्यादा मरीज, 1 की मौत

दिल्ली में कोरोना की विस्फोटक रफ्तार जारी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 1,009 मामले सामने आ गए हैं। एक शख्स की मौत भी हो गई है। कल दिल्ली में कोरोना के 601 मामले दर्ज किए गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 10:49:36

दिल्ली में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले 1000 से ज्यादा मरीज, 1 की मौत

दिल्ली में कोरोना की विस्फोटक रफ्तार जारी है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 1,009 मामले सामने आ गए हैं। एक शख्स की मौत भी हो गई है। कल दिल्ली में कोरोना के 601 मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले कई दिनों से लगातार दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में संक्रमण दर 5.70% पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 1,009 मामले सामने आ गए हैं। एक शख्स की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही 314 लोग ठीक होकर वापस भी आए हैं। अब चिंता की बात ये है कि 10 फरवरी के बाद राजधानी में एक बार फिर मामले हजार पार हुए हैं। 10 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 1104 मामले सामने आए थे। अब मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन दिल्ली में टेस्टिंग अभी तक ज्यादा नहीं बढ़ाई गई है। कल दिल्ली में कोरोना के 601 मामले दर्ज किए गए थे।

एक्सपर्ट भी इस ट्रेंड पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को राजधनी में कुल 17701 कोरोना टेस्ट किए गए थे, यहां भी आरटीपीसीआर की संख्या सिर्फ 9581 रही। ऐसे में आने वाले दिनों में टेस्टिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

अब दिल्ली में इन बढ़ते मामलों के बीच सरकार अलर्ट हो गई है। अस्पतालों में बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बूस्टर डोज को सरकारी अस्पतालों में फ्री करने पर विचार किया जा रहा है। बुधवार को DDMA की अहम बैठक भी हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया कि पब्लिक एरिया में मास्क को अनिवार्य कर दिया जाएगा। वहीं स्कूलों को लेकर कहा गया कि ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहने वाली हैं लेकिन प्रशासन को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मास्क लगाने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने तक, हर नियम का पालन जरूरी रहेगा।

वहीं, दिल्ली सरकार ने अब ये भी फैसला किया है कि मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वैसे दिल्ली के अलावा यूपी के भी कई इलाकों में अब मास्क को फिर अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें एनसीआर के इलाके भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी