न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर घर पहुंची CBI, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- स्वागत है

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 10:45:53

दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर घर पहुंची CBI, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- स्वागत है

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया। सिसोदिया ने कहा, जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, 'ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूंठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।'

माना जा रहा है कि सीबीआई की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी को लेकर है। दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया था। इस रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। दरअसल, दिल्ली का एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के अधीन है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना के आवास समेत 21 ठिकानों पर पहुंची। सीबीआई की कार्रवाई दिल्ली समेत 7 राज्यों में चल रही है। गोपी कृष्णना के अलावा तीन और अफसरों के यहां छापेमारी की गई है। गोपी कृष्णना पूर्व एक्साइज कमिश्नर हैं, उन्होंने ही इस 'विवादित' नीति को बनाया और लागू किया। इतना ही नहीं वे उन 11 अफसरों में भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली एलजी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

वहीं इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ़्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी। सीबीआई का स्वागत है, हम पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच और रेड हुई। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन