Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC Vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को दिया बल्लेबाजी का मौका, ललित यादव करेंगे डेब्यू

IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच पहला मुकाबला है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 7:30:36

DC Vs RR : राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को दिया बल्लेबाजी का मौका, ललित यादव करेंगे डेब्यू

इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने जा रहा हैं जिसमें राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी का मौका दिया हैं। यह IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे दो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच पहला मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को सात विकेट से हराया लेकिन रॉयल्स को सोमवार रात बड़े स्कोर वाले करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ चार रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। दोनों टीम में 2-2 बदलाव किए गए। तो आइये जानते हैं क्या हैं आज की टीम।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी

दिल्ली की प्लेइंग-11 में कप्तान पंत ने विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा और टॉम करन को शामिल किया। वहीं, संजू ने राजस्थान की टीम में डेविड मिलर, जोस बटलर, क्रिस मॉरिस और मुस्ताफिजुर रहमान को मौका दिया।
दिल्ली कैपिटल्स टीम

दिल्ली की टीम ने इस मुकाबले के लिए दो अहम बदलाव किए हैं। टीम में स्टार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई हैं, उन्हें शिमरॉन हेटमेयर की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि ललित यादव को अमित मिश्रा की जगह मौका मिला है।

टीम एकादश

ऋषभ पंत, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अंजिक्य रहाणे, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, टॉम करन, क्रिस वोक्स, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान राजस्थान रॉयल्स टीम

राजस्थान की टीम में भी दो बड़े बदलाव हुए हैं। बेन स्टोक्स की गैरमौजूदगी में डेविड मिलर को शामिल किया गया है जबकि श्रेयस गोपाल की जगह पर जयदेव उनादकट को मौका मिला है।

टीम एकादश

संजू सैमसन, जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, मुस्तफ़िजुर रहमान, चेतन साकरिया

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका