न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: साइकिलिंग कर रहे शख्स को आर्मी ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक आर्मी ट्रक ने साइकिलिंग कर रहे एक शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कंवर अरोड़ा (26) के रूप में हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 8:59:35

दिल्ली: साइकिलिंग कर रहे शख्स को आर्मी ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक आर्मी ट्रक ने साइकिलिंग कर रहे एक शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कंवर अरोड़ा (26) के रूप में हुई है। वे एक युवा बिजनेसमैन थे और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में साइकिल लुब्रिकेंट्स और स्पेयर पार्ट्स बनाने की फर्म चलाते थे। यह हादसा गुरुवार सुबह 7:10 मिनट का है।

पुलिस के मुताबिक मृतक कंवर अरोड़ा साइकिलिंग के शौकीन थे और अक्सर अपने घर से काफी दूर अलग-अलग रूटों पर साइकिलिंग करते थे। आमतौर पर वह इंडिया गेट और उसके आस-पास के इलाके की खुली चौड़ी सड़कों पर साइकिलिंग करने जाया करते थे, जहां रोज सुबह बड़ी तादाद में लोग साइकिलिंग करने आते हैं।

गुरुवार सुबह वह सरदार पटेल मार्ग पर स्थित मशहूर आईटीसी मौर्या होटल के पास पहुंचे तो संतुलन बिगड़ने के बाद वह साइकिल के साथ सड़क पर गिर गए। तभी वहां से गुजर रहे एक आर्मी ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

पीसीआर के जरिए चाणक्यपुरी थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सड़क हादसे में कोई व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल हुए व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चश्मदीदों की मानें तो हादसे के बाद भी ट्रक ड्राइवर मदद के लिए मौके पर रुका नहीं, बल्कि वह ट्रक लेकर वहां से चला गया। ट्रक सेना भवन का बताया जा रहा है। पुलिस ने आर्मी के अधिकारियों से संपर्क करके उन्हें इस घटना की सूचना दी है और ट्रक ड्राइवर के बारे में पता लगाया जा रहा है। ताकि इस मामले में उसे गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस को घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसकी मदद से आर्मी ट्रक की पहचान हो पाई है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस इस पूरे मामले के जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका