न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Deep Sidhu Accident: 22 टायर वाले ट्रक को पीछे से टक्कर मारी थी दीप सिद्धू की गाड़ी ने, NRI फ्रेंड बोलीं- आंख लग गई थी

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा हरियाणा में वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खरखौदा के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। दीप सिद्धू दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Feb 2022 10:44:15

Deep Sidhu Accident: 22 टायर वाले ट्रक को पीछे से टक्कर मारी थी दीप सिद्धू की गाड़ी ने,  NRI फ्रेंड बोलीं- आंख लग गई थी

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा हरियाणा में वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खरखौदा के पास रात करीब 9:30 बजे हुआ। दीप सिद्धू दिल्ली से बठिंडा जा रहे थे। हादसे के समय उनके साथ एक महिला मौजूद थी। ये महिला उनकी गर्लफ्रेंड बताई जा रही है, जिसका नाम रीना राय (Reena Rai) है। जिस समय ये हादसा हुआ रीना अपने फोन पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रही थी। रीना अमेरिका में रहती हैं। बताया जा रहा है कि वो अमेरिका में कोई कोर्स कर रही हैं औऱ हादसे के समय ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रही थी। फिलहाल रीना राय अस्पताल में हैं और उनकी हालत सही बताई जा रही है। पुलिस हादसे के बाद से ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है पुलिस रीना राय से भी पूछताछ कर रही है।

deep sidhu,deep sidhu accident,deep sidhu death,deep sidhu movies

बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू अपनी कार खुद चला रहे थे और KMP एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली से बठिंजा जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दीप की NRI फ्रेंड ने पूछताछ में बताया कि जब हादसा हुआ, तब उनकी आंख लग गई थी। बता दें कि हादसा इतना जबर्दस्त था कि दीप सिद्धू की गाड़ी करीब 20 से 30 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय 22 टायर ट्रक रोड साइड पर खड़ा नहीं था, बल्कि केएमपी पर दौड़ रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो 22 टायर ट्रॉले में जा घुसी।

पुलिस के मुताबिक दीप सिद्धू के साथ मौजूद रीना राय ने ही हादसे के बाद अपने कुछ जानकारों को फोन किया। इतनी देर में केएमपी पर मौजूद एंबुलेंस और लोग मौके पर पहुंच गए थे। जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल ट्रक ड्राइवर फरार है। एसएचओ का कहना है कि हमें हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी यहां कोई एक्सीडेंट हो गया है। दीप सिद्धू का जिस गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ, वो राजस्थान की है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गाड़ी दीप सिद्धू ही चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक दीप की NRI फ्रेंड पिछले महीने 13 जनवरी को अमेरिका से हिंदुस्तान आई थीं। दोनों गुरुग्राम में ओबेरॉय होटल में ठहरे हुए थे। शाम करीब 7:30 बजे के आसपास गुरुग्राम से चलने के बाद बादली टोल से उन्होंने केएमपी का रास्ता पकड़ा था। जब यह लोग केएमपी पर खरखौदा के पास पहुंचे, तभी हादसा हुआ।

deep sidhu,deep sidhu accident,deep sidhu death,deep sidhu movies

हादसे के चंद घंटे पहले इंस्टा पर शेयर की थी फोटो

हादसे के चंद घंटे पहले रीना राय ने दीप सिद्धू के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इस तस्वीर में वैलंटाइंस डे पर दीप सिद्धू पंजाबी ऐक्ट्रेस रीना राय के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों इस तस्वीर में बेहद खुश दिख रहे हैं। रीना राय ने दीप के साथ अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस तस्वीर में रीना राय सेल्फी लेती दिख रही हैं और फोटो पर हैप्पी वैलंटाइंस डे लिखकर अपने प्यार का इजहार भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत