न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, रेलवे ट्रेक पर नवजात को छोड़ा तो कुत्तों ने नोंचते हुए मार डाला

पंजाब के बटाला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां कोई नवजात को रेलवे ट्रेक पर छोड़ गया तो कुत्तों ने उसे नोंचते हुए मार डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 6:57:01

पंजाब : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, रेलवे ट्रेक पर नवजात को छोड़ा तो कुत्तों ने नोंचते हुए मार डाला

पंजाब के बटाला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां कोई नवजात को रेलवे ट्रेक पर छोड़ गया तो कुत्तों ने उसे नोंचते हुए मार डाला। इसका खुलासा तब हुआ जब पास ही काम कर रहे एक ट्रक चालक ने देखा कि ट्रैक पर बहुत कुत्ते इकट्ठे हुए हैं। वहां जाकर देखा तो ट्रैक पर एक नवजात का शव पड़ा था। उक्त ड्राइवर ने इस घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस चौकी बटाला को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई ने आगे बताया कि जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो वहां एक बच्ची का शव पड़ा था जिसे कुत्तों ने नोचा था। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं बताया जा रहा है कि बच्ची महज एक दिन की थी। बच्ची का शव प्लास्टिक के लिफाफे के ऊपर पड़ा था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्ची को कोई लिफाफे में डालकर ट्रैक पर फेंक गया। गुरुवार को इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ट्रक से गाड़ी में गेहूं की बोरियां भरी जा रही थी तो इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने ट्रैक के नीचे कुछ कुत्तों का झुंड देखा। जब वह वहां कुत्तों को भगाने गया तो उसने देखा कि कुत्ते एक नवजात बच्ची को नोच नोचकर खा रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगा दिया और इसकी सूचना तुरंत जीआरपी बटाला को दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल