न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : बेटी ने पिता की अर्थी को नंगे पांव कंधा देकर पहुंचाया श्मशान, निभाया इकलौती औलाद होने का फर्ज

चिलामा गांव में एक अद्भुद नजारा देखने को मिला जहां एक बेटी ने इकलौती औलाद होने का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को नंगे पांव कंधा देकर श्मशान पहुंचाया और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 10:54:42

हिमाचल : बेटी ने पिता की अर्थी को नंगे पांव कंधा देकर पहुंचाया श्मशान, निभाया इकलौती औलाद होने का फर्ज

हिमाचल के चंबा जिले के बकलोह क्षेत्र के चिलामा गांव में एक अद्भुद नजारा देखने को मिला जहां एक बेटी ने इकलौती औलाद होने का फर्ज निभाते हुए पिता की अर्थी को नंगे पांव कंधा देकर श्मशान पहुंचाया और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पिता की चिता को मुखाग्नि दी। संदली थापा के पिता सुनील थापा की बुधवार रात को बीमारी के चलते मौत हो गई। संदली थापा ने बताया कि उसके पिता ने उसे एक बेटे की तरह पाला, हरेक खुशियां प्रदान की। पिता की आखिरी इच्छा थी कि उसकी मौत के बाद बेटी ही चिता को मुखाग्नि दे, जिसे उसने पूरा किया है।

गुरुवार सुबह जब गांव के लोगों व रिश्तेदारों ने उसके पिता की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट ले जाना शुरू किया तो संदली कंधा देने के लिए पहुंच गई। उसने अपने पिता की चिता को कंधा देकर बेटी होने का फर्ज निभाया। इसके बाद पिता की चिता को मुखाग्नि दी। बेटी की हिम्मत, पिता के प्रति प्यार को देख पूरे इलाके में उसकी प्रशंसा हो रही है।

संदली ने कहा कि वह अपने पिता की आत्मा शांति के लिए 13 दिनों तक क्रिया में बैठेगी और अपना बेटी होने का फर्ज निभाएगी। 13 दिनों के बाद अपनी माता व परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर हरिद्वार में जाकर पिता की अस्थियां विसर्जित करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद