न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

68 लाख रुपये कीमत, 1950 cc का इंजन, 7 एयरबैग्स... कार में तमाम सुरक्षा फीचर्स होने के बावजूद नहीं बच सके साइरस मिस्त्री

टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) (54 वर्ष) का रविवार को भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में उनकी लग्जरी मर्सिडीज कार (MH 47 AB 6705) डिवाइडर से टकरा गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Sept 2022 09:00:10

68 लाख रुपये कीमत, 1950 cc का इंजन, 7 एयरबैग्स...  कार में तमाम सुरक्षा फीचर्स होने के बावजूद नहीं बच सके साइरस मिस्त्री

टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) (54 वर्ष) का रविवार को भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में उनकी लग्जरी मर्सिडीज कार (MH 47 AB 6705) डिवाइडर से टकरा गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद से लौटते समय रविवार 4 सितंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाइवे (Mumbai-Ahamdabad NH) पर साइरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार हादसे का शिकार हुई थी। यह हादसा महाराष्ट्र के पालघर के पास सूर्या नदी के पुल पर चरोटी के पास हुआ, जहां यह लग्जरी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार महिला अनाहिता पंडोले ड्राइव कर रही थी, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइविंग के दौरान बैलेंस बिगड़ा और कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस मर्सिडीज कार में साइरस मिस्त्री कार की पिछली सीट पर सवार थे, उनके बगल में जहांगीर पंडोले बैठे थे जबकि कार चला रहीं डॉ अनाहिता पंडोले ड्राइव कर रहीं थी और उनके बगल में पैसेंजर सीट पर डेरियस पंडोले बैठे थे। उनकी जान बच गई। मर्सिडीज (Mercedes) की जिस कार से मिस्त्री सफर कर रहे थे उसकी कीमत 67.99 लाख रुपये है। और यह 17.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इन सारे अत्याधुनिक फीचर्स से लैस होने के बाद भी यह कार डिवाइडर से टकराकर बड़े हादसे का शिकार हो गई और इसमें देश के जाने-माने उद्योगपति की जान चली गई। इसके बाद इन तमाम सुरक्षा फीचर्स को लेकर सवाल खड़े होते हैं। आइए जानते हैं कितनी सुरक्षित है ये कार...

सबसे पहले बात करते हैं इस कार की सेफ्टी रेटिंग की, तो बता दें सेफ्टी क्रैश टेस्ट में NCAP ने इस कार को 5-स्टार रेटिंग दी है। 1950cc इंजन वाली इस कार में 7 Airbags दिए गए हैं। इनमें रियर पैसेंजर कर्टन एयरबैग, ड्राइवर फ्रंटल एयरबैग, फ्रंट पैसेंजर फ्रंट एयरबैग, ड्राइवर नी एयरबैग, ड्राइव साइड एयरबैग शामिल हैं। कार में Engine immobilizer, लेन वॉच कैमरा/साइड मिरर कैमरा दिया गया है

इसके अलावा अन्य सेफ्टी फीचर्स जू बात करे तो एएसआर/ट्रैक्शन कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर, डोर अजर वार्निंग से लेकर ISOFIX (चाइल्ड-सीट माउंट), सेंट्रल लॉक सिस्टम, Anti lock braking System (ABS), Blind Spot Detection, EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन वितरण), ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), EBA (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक असिस्ट), Traction Control System (TC/TCS), हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, पैसेंजर साइड सीट-बेल्ट रिमाइंडर जैसे तमाम बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार की पिछली सीट के एयरबैग्स हादसे के वक्त नहीं खुले थे, जिसके चलते मिस्त्री समेत दो की जान चली गई। हालांकि, इस हादसे के कार में मौजूद सुरक्षा फीचर्स को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे हैं। उनमें क्या एयरबैग्स आखिर क्यों नहीं खुले थे? क्या सीट बेल्ट नहीं लगाई गई थीं या फिर सही से नहीं लगी थीं? क्या गाड़ी में मौजूद अन्य सेफ्टी फीचर्स सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे? इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन सारे सवालों के जबाव तो अब जांच के बाद ही सामने आ पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज