न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP Corona Update : संक्रमण बढ़ने पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग बंद

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार न बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 30 अप्रैल तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद करने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 3:02:17

 UP Corona Update : संक्रमण बढ़ने पर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेज-कोचिंग बंद

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार न बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 30 अप्रैल तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद करने का फैसला लिया है। हालाकि, पहले से तय परीक्षा समय पर होगी और स्टाफ को जरुरी काम के लिए बुलाया जाएगा। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस आयुक्त से कहा है कि धर्मस्थालों पर पांच से ज्यादा लोगों को एक साथ प्रवेश की अनुमति न दी जाए। बाजारों में व्यपारियों के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराया जाए। मास्क लगाने को लेकर सख्ती की जाए। संक्रमित मरीज के 25 और एक से अधिक संक्रमित के 50 मीटर के दायरे में कंटेनमेंट जो बनाए जाएं। कंटेनमेंट जोन में लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई जाए।

सीएम ने शनिवार को लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक में लखनऊ में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए ये आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने आज सुबह बलरामपुर में 300 बेड का कोविड अस्पताल शुरू करने के भी निर्देश लिए थे। इसी के साथ एरा मेडिकल कॉलेज और टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल में बदलने के निर्देश दिए हैं।

सीएम में लखनऊ में टेस्टिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जांच में पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइलेशेन में रखा जाए। इसके अलावा लखनऊ के साथ जिलों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहीं टेलीमेडिसिन की सुविध शुरू करने के लिए कहा है।

वहीं कानपुर में रामा मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रोजाना कम से कम एक लाख आरटीपीसीआर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

12 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने इस साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यहां,शनिवार को रिकॉर्ड 12 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले वहीं, 48 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में 12,787 नए कोरोना मरीज मिले। राजधानी लखनऊ में आज 4059 कोरोना के नए केस सामने आए है। वहीं 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। लखनऊ में अब 16 हजार 990 एक्टिव केस हैं। लखनऊ के बाद प्रयागराज में 1 हजार 460 नए केस आए हैं यहां 2 लोगों की मौत हो गई है। यहां पर 6 हजार 902 एक्टिव केस हैं। वाराणसी में 983 और कानपुर नगर में 706 केस आए हैं। कानपुर में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके पहले प्रदेश में शुक्रवार को 9 हजार 695, आठ अप्रैल को 8 हजार 490 और 11 सितंबर को 7 हजार 103 मरीज पाए गए थे। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 76 हजार 739 हो चुकी है। लखनऊ के अस्पताओं में हालात बुरी तरह खराब हो चुके है। भर्ती करवाने वालों की लंबी कतारें लगी हुई है। उधर, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में भी कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है।

गोरखपुर में 422, मेरठ में 236, झांसी में 235, गौतमबुद्धनगर में 221, बलिया में 188, जौनपुर में 186, मुजफ्फरनगर में 161, गाजियाबाद में 159, बरेली में 144, गाजीपुर में 140, बाराबंकी में 139, रायबरेली में 127, मथुरा में 123, बस्ती में 117, सुलतानपुर में 106 और मिर्जापुर में 101 नए संक्रमित मिलने से दहशत फैलती जा रही है। प्रदेश के हर जिले में नए केस मिलने से स्थिति दिनों-दिन बिगड़ती जा रही है। सरकार ने काफी सख्ती बरतने के बाद दस शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया है, लेकिन इसका की कोई लाभ नहीं हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद भी मैदान में उतर पड़े हैं जबकि मंत्रियों को जिलों में भेजा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल