न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में संक्रमण के 58,924 नए मामले, 351 की मौत; पूरे राज्य में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58 हजार 924 नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Apr 2021 10:41:43

महाराष्ट्र में संक्रमण के 58,924 नए मामले, 351 की मौत;  पूरे राज्य में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58 हजार 924 नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को राज्य में सर्वाधिक 68 हजार 631 मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262 हो गए, वहीं मृतक संख्या 60 हजार 824 हो गई है। राज्य में 6,76,520 उपचाराधीन मामले हैं।

विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार दिन में अस्पतालों से 52 हजार 412 लोगों कर छुट्टी दी गई जिससे अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है। राज्य में सर्वाधिक 7 हजार 381 नए मामले मुंबई में, नागपुर में 5 हजार 86 और पुणे में 4 हजार 616 नए मामले सामने आए। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,86,867 हो गए हैं वहीं मृतक संख्या 12 हजार 412 हो गई है।

लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुंबई समेत पूरे राज्य में फुल लॉकडाउन लग सकता है। आपदा और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवा ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अगले दो दिन में इस बारे में फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा,'हम दिल्ली में 6 दिन के लॉकडाउन के फैसले का अध्ययन कर रहे हैं।' आज उद्धव कैबिनेट की एक बैठक भी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक के बाद कोई बड़ा ऐलान संभव है।

मंत्री ने कहा कि संपूर्ण लॉकडाउन का सबसे ज्यादा विरोध छोटे व्यापारी कर रहे थे, लेकिन अब वे और जीवनावश्यक वस्तुओं के दुकानदार भी पूरे लॉकडाउन की मांग कर रहे हैं। कुछ जिलों से भी लॉकडाउन की मांग उठ रही है। हमने मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत कराया है। वह जल्द ही इस पर सभी दलों से चर्चा करने वाले हैं। उसके बाद पूरे राज्य में लॉकडाउन घोषित किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?