न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: इन 6 राज्यों में हालात चिंताजनक, महाराष्ट्र में दूसरे लॉकडाउन की आहट; पंजाब के 5 जिलों में नाईट कर्फ्यू

कोरोना वायरस के मामले एक बार बढ़ने लगे है जो चिंता का कारण है। केंद्र सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 11 मार्च की सुबह तक 24 घंटे में 22,854 नए केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 9:13:37

 Corona Updates: इन 6 राज्यों में हालात चिंताजनक, महाराष्ट्र में दूसरे लॉकडाउन की आहट; पंजाब के 5 जिलों में नाईट कर्फ्यू

कोरोना वायरस के मामले एक बार बढ़ने लगे है जो चिंता का कारण है। केंद्र सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 11 मार्च की सुबह तक 24 घंटे में 22,854 नए केस सामने आए। इनमें 85.91% नए केस छह राज्यों में थे। 60% अकेले महाराष्ट्र में सामने आए, जहां 13,659 नए केस सामने आए हैं। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14,578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। इसके बाद केरल (2,475), पंजाब (1,393), कर्नाटक (760), गुजरात (675) और तमिलनाडु (671) में नए केस मिले हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के 10 कोरोना प्रभावित जिलों में से 8 महाराष्ट्र में हैं। पुणे नए केस के मामले में टॉप पर है। वहीं, नागपुर, ठाणे, मुंबई, अमरावती, जलगांव, नासिक और औरंगाबाद में भी सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में दूसरे लॉकडाउन की आहट

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाया जा सकता है। नागपुर में 15 से 21 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। इसी तरह औरंगाबाद जिले में 12 मार्च से 4 अप्रैल तक आंशिक लॉकडाउन रहेगा। यानी वीकेंड्स पर सख्त लॉकडाउन रहेगा। ठाणे में 15 मार्च से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल बंद हो गए हैं। कल्याण-डोंबिवली में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक ही दुकानें खुलेंगी। जालना में 31 मार्च तक शादी-ब्याह में 20 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं है। इसके अलावा पुणे, नासिक जैसे शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू है। जलगांव में भी 11 मार्च रात 8 बजे से 15 मार्च की सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। इससे पहले अमरावती में 15 दिनों का लॉकडाउन लगा था।

पंजाब में 5 जिलों में नाईट कर्फ्यू

पंजाब में कोरोना के नए मामलों की संख्या 11 दिन में दोगुनी हो गई है। इसके बाद एहतियात रखते हुए राज्य सरकार ने जालंधर, एसबीएस नगर, होशियारपुर और कपूरथला में तो पहले से नाइट कर्फ्यू लगा दिया था। अब पटियाला में भी 12 मार्च से नाइट कर्फ्यू के आदेश हो गए हैं। इस दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने सभी मैरिज हॉल, होटल और बैंक्वेट हॉल को अपने यहां होने वाले प्रोग्राम की सीसीटीवी फुटेज संभालकर रखने के आदेश जारी किए हैं, ताकि कोरोना की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के पालन की निगरानी की जा सके।

केरल में गुरुवार को 2,133 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,753 लोग ठीक हुए और 13 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 85 हजार 663 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 47 हजार 226 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,355 मरीजों की मौत हो गई। 33,785 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में गुरुवार को 783 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 406 लोग ठीक हुए और 2 की जान चली गई। अब तक यहां 9 लाख 57 हजार 584 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 37 हजार 353 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12381 मरीजों की मौत हो गई। 7831 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 710 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 451 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 75 हजार 907 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 67 हजार 701 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,788 मरीजों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में गुरुवार को 685 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 543 लोग ठीक हुए। अब तक 8 लाख 57 हजार 602 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 40 हजार 723 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12535 मरीजों की मौत हो गई। 4344 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें