न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 24,845 नए मरीज मिले; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15,817 केस आए

देश में कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24 हजार 845 नए संक्रमित मिले, 19 हजार 972 ठीक हुए और 140 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 8:09:34

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 24,845 नए मरीज मिले; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15,817 केस आए

देश में कोरोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 24 हजार 845 नए संक्रमित मिले, 19 हजार 972 ठीक हुए और 140 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4 हजार 730 की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा 15 हजार 817 केस महाराष्ट्र में आए। देश में अब तक देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.99 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15,817 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 11,344 मरीज ठीक हुए और 56 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 22 लाख 82 हजार 191 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 लाख 17 हजार 744 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,723 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 10 हजार 485 मरीजों का इलाज चल रहा है।

केरल में शुक्रवार को 1,780 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 3,377 मरीज ठीक हुए और 14 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 10 लाख 87 हजार 444 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 50 हजार 603 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,370 मरीजों की मौत हो गई। 32,170 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 603 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 360 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख 67 हजार 176 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 958 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,335 मरीजों की मौत हो गई। 4,335 का इलाज चल रहा है। खबर है कि राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू लगाने की तैयारी है। शुक्रवार को हुई कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोरोना मरीजों की संख्या भोपाल और इंदौर में कम नहीं होती है तो फिर यहां रविवार रात या फिर सोमवार की रात से नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

गुजरात में शुक्रवार को 715 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 495 मरीज ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 2 लाख 76 हजार 622 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 68 हजार 196 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,006 मरीजों की मौत हो गई। 4,420 का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 237 लोग कोरोना संक्रमित मिले और 137 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक 3 लाख 22 हजार 518 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 487 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 2,242 का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 431 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 356 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 6 लाख 42 हजार 870 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 29 हजार 841 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,936 मरीजों की मौत हो गई। 2,093 का इलाज चल रहा है।

पाबंदियों की वापसी

महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर पाबंदियों की वापसी करा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। यही नहीं पुणे जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं होटल रेस्‍तरां को भी देर तक नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एनएसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। पिछले महीने अमरावती जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था। महाराष्‍ट्र में बढ़ते मामलों के चलते नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में पाबंदियां लगाई गई हैं। इन जिलों में स्‍कूल बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है लेकिन मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ा दी गई है।

पटियाला में नाइट कर्फ्यू

पंजाब में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पटियाला में भी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। पंजाब में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्री नर्सरी से लेकर 12वीं तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राज्‍य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया बच्चों के पेपर और कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए यह फैसला किया है। हालांकि इस दौरान परीक्षाएं चलती रहेंगी। राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्‍या 10 हजार को पार कर गई है। बता दे, राज्य में शुक्रवार को 1408 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 991 लोग ठीक हुए और 34 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 94 हजार 753 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 78 हजार 271 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,030 मरीजों की मौत हो गई। 10,452 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब