न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhopal News; हमीदिया अस्पताल में पीएम केयर फंड से मिला वेंटिलेटर अचानक हुआ बंद, कोरोना मरीज की हुई मौत

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार को डिकल वार्ड-3 में एक वेंटिलेटर अचानक बंद हो गया। इससे इलाज ले रहे एक कोविड मरीज की दूसरे वेंटिलेटर पर शिफ्टिंग से पहले ही जान चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 11:31:07

Bhopal News; हमीदिया अस्पताल में पीएम केयर फंड से मिला वेंटिलेटर अचानक हुआ बंद, कोरोना मरीज की हुई मौत

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार को डिकल वार्ड-3 में एक वेंटिलेटर अचानक बंद हो गया। इससे इलाज ले रहे एक कोविड मरीज की दूसरे वेंटिलेटर पर शिफ्टिंग से पहले ही जान चली गई। यह मरीज सोमवार को ही सीहोर के नसरुल्लागंज से हमीदिया रेफर किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार वेंटिलेटर बंद होने की घटना दोपहर 3 से 4:30 बजे के बीच हुई. यहां 58 वर्षीय कोविड मरीज को सीहोर से लाया गया। उनकी हालत गंभीर थी, इसलिए मेडिकल वार्ड-3 के पलंग नंबर 3 पर उन्हें तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। साथ ही वेंटिलेटर लगाया गया। इसके करीब 45 मिनट बाद मरीज को बेचैनी की शिकायत हुई।

डॉक्टर और ड्यूटी नर्सेस मरीज की मेडिकल जांच कर रहे थे, तभी वेंटिलेटर बंद हो गया। आनन-फानन में दूसरे वार्डों में खाली रखे वेंटिलेटर्स ढूंढ़े गए। करीब आधे घंटे बाद दूसरे मेडिकल वार्ड से एक वेंटिलेटर मिला। मरीज को खराब वेंटिलेटर से सही वेंटिलेटर पर शिफ्टिंग कर ही रहे थे, लेकिन, इससे पहले ही मरीज की मौत हो गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वेंटिलेटर खराब होने के बाद मरीज की ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी।

आपको बता दे, हमीदिया को पीएम केयर फंड से अब तक 40 से ज्यादा वेंटिलेटर मिल चुके हैं। इनमें से 9 खराब पड़े हैं। अस्पताल का सेंट्रल सक्शन प्लांट भी खराब हैं। सोमवार को पता चला कि वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के सक्शन के लिए डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ काफी देर परेशान होते रहे। प्लांट खराब होने से मेडिकल वार्ड-3 सहित दूसरे वार्डों में फेफड़ों में कफ, पानी भरना, पेट में सेप्सिस सहित दूसरी बीमारियों के मरीजों का सक्शन बंद रहा।

प्रदेश में मिले 12,062 नए मरीज

आपको बता दे, मध्यप्रदेश में सोमवार को 12,062 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 हजार 408 लोग ठीक हुए और 93 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5,08,775 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 हजार 905 लोगों की मौत हो चुकी है। 85 हजार 750 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। प्रदेश के 16 जिलों में सोमवार को आई रिपोर्ट में 200 से अधिक कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। इनमें से इंदौर में 1 हजार 787, भोपाल में 1 हजार 669, ग्वालियर में 910, जबलपुर में 739, रतलाम में 345, रीवा में 339, सतना में 272, शिवपुरी में 252, धार में 245, मंदसौर में 241, सिंगरौली में 240, उज्जैन में 233, सागर में 230, सीधी में 216, मुरैना में 209, निवाड़ी में 204 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?