दिल्ली में लगा लॉकडाउन, सोमवार सुबह 6 बजे तक सब बंद

By: Pinki Thu, 15 Apr 2021 2:02:59

दिल्ली में लगा लॉकडाउन, सोमवार सुबह 6 बजे तक सब बंद

देश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक फिर से लॉकडाउन जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। ज्यादातर राज्य कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण नाइट कर्फ्यू और प्रतिबंध लगा रहे हैं और इससे अर्थव्यवस्था के सुधार पर असर पड़ सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने आखिरकार दिल्ली सरकार को भी सख्त फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को नई पाबंदियों के बारे में बताया। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। कर्फ्यू का फैसला इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि 5 हफ्ते में दिल्ली में कोरोना के मामले 25 गुना बढ़ गए हैं। 11 मार्च से 17 मार्च तक यहां 2995 केस आए थे, जो 8 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच 76 हजार 870 तक पहुंच गए हैं। पाबंदियों के बीच दिल्ली सरकार ने इस सीजन होने वाली शादियों का खयाल रखा है। कर्फ्यू के दौरान शादियों में शामिल होने के लिए ईपास दिए जाएंगे। इसके साथ ही और किस तरह की छूट और पाबंदी रहेगी, इसे यहां पढ़ें…

- मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, बाजार और निजी दफ्तर बंद रहेंगे।
- सिनेमा हॉल खुलेंगे, लेकिन सिटिंग कैपेसिटी की 30% क्षमता के साथ।
- रेस्टोरेंट में बैठकर खाना नहीं खा सकते, केवल होम डिलिवरी हो सकती है।
- हर म्युनिसिपल जोन में रोज एक वीकली मार्केट खोले जाने की इजाजत।
- कर्फ्यू के दौरान शादियां अटेंड करने के लिए लोगों को कर्फ्यू पास (ई-पास) दिए जाएंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com