न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत: जन्म के चार दिन बाद बच्ची हुई कोरोना संक्रमित, दिया गया रेमेडिसविर इंजेक्शन

गुजरात स्थित सूरत में संभवत: सबसे कम उम्र का कोविड मरीज मिला है। यह मरीज एक नवजात बच्ची है जो अपने जन्म के पांचवें दिन से ही खतरनाक कोरोनो वायरस संक्रमण का सामना कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 9:32:31

सूरत: जन्म के चार दिन बाद बच्ची हुई कोरोना संक्रमित,  दिया गया रेमेडिसविर इंजेक्शन

गुजरात स्थित सूरत में संभवत: सबसे कम उम्र का कोविड मरीज मिला है। यह मरीज एक नवजात बच्ची है जो अपने जन्म के पांचवें दिन से ही खतरनाक कोरोनो वायरस संक्रमण का सामना कर रही है। डॉक्टरों को संदेह है कि नवजात को मां के संपर्क में आने के बाद संक्रमण हुआ। अमरोली क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला को 1 अप्रैल को डिलीवरी के लिए डायमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उसने बच्ची को जन्म दिया।

अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अल्पेश सिंधवी का कहना है कि जन्म के समय शिशु को सांस लेने में परेशानी थी। हालाकि, यह एक सामान्य बात है और आम तौर पर कई बच्चों में ऐसा देखा गया है। इलाज के लिए बच्ची को भर्ती कराया गया था, जबकि मां को छुट्टी दे दी गई थी। शिशु को 5 अप्रैल तक अपनी मां के दूध के बजाय फार्मूला फीड दिया गया। सिंधवी ने कहा कि 5 अप्रैल को, जब बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ, तो हमने मां बुलाया ताकि वह उसे दूध पिला सके। 6 अप्रैल के दिन बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हुई और फिर हमने एक्स-रे करवाया। एक्स-रे में फेफड़े साफ थे, लेकिन अगले दिन एक्स-रे में एक बड़ी सफेद जगह दिखी जहां संक्रमण फैला हुआ था। बाद में एंटीजेन टेस्ट किया गया जिसमें नवजात पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद से बच्ची वेंटिलेटर पर है और उसे रेमेडिसविर इंजेक्शन दिया गया है। हम प्लाज्मा ट्रीटमेंट के लिए भी योजना बना रहे हैं।

coronavirus,gujarat,new born girl corona positive,corona news,hindi news

गुजरात में मिले 6 हजार से ज्यादा मरीज

गुजरात में सोमवार को 6,021 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,854 लोग रिकवर हुए और 55 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.17 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4855 मरीजों की मौत हो गई। 30,680 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

लगातार दूसरे दिन 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले

आपको बता दे, सोमवार को देश में एक बार फिर 1.60 लाख से ज्यादा मरीज मिले. 96 हजार 727 ठीक हुए और 880 की मौत हो गई। एक दिन पहले रविवार को 1 लाख 59 हजार 914 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में अब तक करीब 1.37 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.22 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 71 हजार 89 ने जान गंवाई है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में इस महीने 11 दिन में ही 6 लाख 78 हजार 519 की बढ़ोतरी हुई है। 1 अप्रैल को 5 लाख 80 हजार 387 एक्टिव केस थे, जो अब बढ़कर 12 लाख 58 हजार 906 हो गए हैं। सोमवार को इसमें 62,946 का इजाफा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?