न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में तेजी से बढ़े कोरोना के केस, 22 अगस्त तक स्कूलों को किया बंद; सभी कार्यक्रमों के लिए लगी 50% की शर्त

केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 8:48:03

हिमाचल में तेजी से बढ़े कोरोना के केस, 22 अगस्त तक स्कूलों को किया बंद; सभी कार्यक्रमों के लिए लगी 50% की शर्त

केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे। राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार काे चंबा में काेराेना ब्लास्ट हुआ है। यहां पर काेराेना के 109 नए मामले सामने आए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार काे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई सख्त फैसले लिए गए हैं। बाहरी राज्यों से प्रदेश आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य की गई है। इसके अलावा आज से 22 अगस्त तक प्रदेश में स्कूलाें काे फिर से बंद कर दिया गया है। प्रदेश में दाे अगस्त से 10वीं से 12 कक्षा तक के स्कूलाें काे खाेला गया था।

आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट न होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को ही राज्य में प्रवेश की अनुमति होगी इसके लिए उन्हें सर्टिफिकेट दिखाना हाेगा। वहीं राज्य में अब 50% सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों को चलाने की अनुमति होगी। कैबिनेट का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

14 दिन के भीतर ही प्रदेश में 17 लोगों की हुई मौत

14 दिन के भीतर प्रदेश में 17 लाेगाें की माैतें हुई हैं। पिछले दाे सप्ताह के भीतर प्रदेश में काेराेना के 1431 नए मामले सामने आए हैं, जिसने सभी की चिंताओं काे फिर से बढ़ा दिया है। 28 जुलाई काे प्रदेश में काेराेना संक्रमण के 953 एक्टिव मरीज थे जाे आज बढ़कर 2,318 हाे गए है।

प्रदेश में काेराेना का रिकवरी रेट गिर कर 97.19% पहुंच गया है। प्रदेश में काेराेना संक्रमण के बढ़ने का एक बड़ा कारण जाे सामने आया है वह दूसरा प्रदेश से घूमने आए पर्यटकाें की ओर से काेविड नियमाें का पालन न करना है। जिसके चलते संक्रमण तेजी से फैला है। लाेगाें की ओर से साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।

मंत्रिमंडल ने सभी तरह के सार्वजनिक एवं अन्य तरह के कार्यक्रमों में 50% की शर्त को लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में आयोजनों पर पहले की तरह प्रतिबंध लगा रहेगा और आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्कैनिंग होगी। सभी जिलाधीशों और उपायुक्तों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद