न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रांस में लगातार बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 2,00,000 से ज्यादा मरीज

फ्रांस में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते दिन 2,19,126 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब फ्रांस में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 9:47:52

 फ्रांस में लगातार बढ़ रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में मिले 2,00,000 से ज्यादा मरीज

फ्रांस में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। बीते दिन 2,19,126 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब फ्रांस में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा चिंता वाली बात यह है कि कोरोना के नए मामलों में से 62 फीसदी ओमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़े हुए है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि आने वाले कुछ हफ्ते काफी कठिन होने वाले हैं, क्योंकि नए मामलों में वृद्धि हो सकती है। देश में सात दिनों का कोरोना औसत भी पांच गुना बढ़ गया है।

फ्रांस में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के बीच अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की कि 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना होगा। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर 6 साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है। फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। WHO ने भी मास्क लगाने की वकालत की है और लोगों से इसका पालन करने को कहा है।

मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट को बिना लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में कोविड-19 से 123,000 लोगों की जान गई है। यूरोप में कोविड से बुरी तरह प्रभावित होने वाले मुल्कों में फ्रांस और ब्रिटेन शामिल रहे हैं।

बता दे, ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने को लेकर पहले से ही चिंता थी, क्योंकि ये बेहद ही संक्रामक है। ब्रिटेन और पुर्तगाल समेत कई यूरोपीय देशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इस वजह से यहां प्रतिबंध लागू करने पड़े हैं। लोगों से गुजारिश की जा रही है कि वे मास्क लगाना शुरू करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती