Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: मुंबई में 24 घंटे में 15166 केस, 3 मरीजों की मौत, पूरे राज्य में मिले 26,538 नए मरीज

24 घंटे के भीतर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 15166 कोरोना केस सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं। अप्रैल 2021 में दूसरी लहर के दौरान मायानगरी में एक दिन के भीतर 11,206 मामले निकले थे। वहीं, राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के भी 653 मरीज सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 11:25:41

महाराष्ट्र: मुंबई में 24 घंटे में 15166 केस, 3 मरीजों की मौत, पूरे राज्य में मिले  26,538 नए मरीज

24 घंटे के भीतर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 15166 कोरोना केस सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं। अप्रैल 2021 में दूसरी लहर के दौरान मायानगरी में एक दिन के भीतर 11,206 मामले निकले थे। वहीं, राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के भी 653 मरीज सामने आ चुके हैं। आज मिले मामलों में 1,218 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बाकी लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दिए। इसलिए वे घरों में ही क्वारंटाइन हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से मुंबई में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कल 10,000 से ज्यादा केस सामने आए थे। इससे पहले लगातार दो दिनों तक 8,000 से ज्यादा केस सामने आए।
लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही मुंबई

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने स्पष्ट कहा है कि जिस दिन से मुंबई में हर रोज 20,000 से ज्यादा केस आने शुरू हो जाएंगे उस दिन से मुंबई में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। आज के आंकड़ों से यह स्पष्ट हो रहा है कि अगर इसी रफ्तार से आंकड़े आते रहे तो मुंबई में दो-तीन दिनों में लॉकडाउन लगाना पड़ जाएगा। मुंबई के साथ ही पुणे में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दो महीने में सबसे ज्यादा सामने आई। पुणे जिले में पिछले चौबीस घंटों में 2,813 केस सामने आए। इसके अलावा 228 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और एक मरीज की मृत्यु हो गई। फिलहाल पुणे में 8,201 ऐक्टिव केस हैं जिनका इलाज शुरू है।

पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को राज्य में 26,538 नए केस सामने आए। 8 लोगों की दुखद मौत हो गई। इसके अलावा 5,331 मरीज कोरोना मुक्त भी हुए। इस तरह महाराष्ट्र में फिलहाल ऐक्टिव कोरोना केस की संख्या 87,505 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology