Kerala reports 30,007 new #COVID19 cases, 18,997 recoveries and 162 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) August 26, 2021 इस बीच केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घरों में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के प्रति आगाह किया और लोगों से बचाव के लिए सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग के हालिया अध्ययन का हवाला देते हुए जॉर्ज ने कहा कि यह पाया गया कि राज्य में 35% लोग घरों में ही संक्रमण की चपेट में आए।
Active cases 1,81,209
Death toll 20,134
Test positivity rate is 18.03%
1,66,397 samples tested in the last 24 hours
उन्होंने एक बयान में कहा कि वर्तमान हालात यह है कि जब घर का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित होता है तो अन्य सदस्यों में संक्रमण का प्रसार हो जाता है। मंत्री ने इस स्थिति के लिए गृह पृथक-वास के नियमों के उल्लंघन को जिम्मेदार ठहराया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल उन्हीं मरीजों को गृह पृथक-वास में रहना चाहिए, जिनके पास पर्याप्त सुविधाएं हैं जबकि अन्य को कोविड देखभाल केंद्र का रुख करना चाहिए। जॉर्ज ने गृह पृथक-वास में रहने वाले लोगों को अपने कमरे से बाहर न निकलने की सलाह दी। साथ ही अन्य सभी सदस्यों को घर के अंदर संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी।
















