न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में पिछले 24 घंटे में मिले 12,818 नए कोरोना मरीज, 122 की मौत

केरल में कोविड पॉजिटिविटी रेट के चलते प्रशासन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। पॉजिटिविटी रेट की बढ़ोतरी को देखते हुए केरल सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग अभियान की भी शुरुआत करने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Jul 2021 11:28:15

केरल में पिछले 24 घंटे में मिले 12,818 नए कोरोना मरीज, 122 की मौत

देश के लिए फिलहाल केरल चिंता का सबब बना हुआ है। दरअसल, केरल में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। आज गुरुवार को 12,818 नए मरीज मिले वहीं, 122 लोगों की मौत भी हुई। इससे पहले यानी बुधवार को 17,481 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और 106 लोगों की मौत हुई थी। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात है वो यह कि राज्य में कोविड पॉजिटिविटी रेट 12.38% है।

केरल में कोविड पॉजिटिविटी रेट के चलते प्रशासन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। पॉजिटिविटी रेट की बढ़ोतरी को देखते हुए केरल सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग अभियान की भी शुरुआत करने जा रही है।

दो दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए केरल में एक फिर संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। हालांकि संपूर्ण लॉकडाउन सिर्फ शनिवार 24 और रविवार 25 जुलाई को रखा गया है। केरल सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, 24 और 25 जुलाई (शनिवार और रविवार) को 12 और 13 जून 2021 को जारी दिशा निर्देशों के साथ पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

प्रतिबंधों में फिलहाल ढील नहीं

केरल सरकार ने कहा कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंध और मौजूदा श्रेणी-वार छूट जारी रहेगी और कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी जाएगी। सरकार ने कहा कि नागरिकों के जीवन के अधिकार और वायरस के प्रसार को रोकने पर ध्यान देने के लिए राज्य को दिए गए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के कारण यह फैसला किया गया।

मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में चल रहीं कोविड-19 पाबंदियां एक और हफ्ते के लिए जारी रहेंगी, क्योंकि औसत जांच संक्रमण दर 10% से ऊपर बनी हुई है। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब बकरीद से पहले संक्रमण के उच्च दर वाले इलाकों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देने के राज्य सरकार के फैसले को उच्चतम न्यायालय ने अनुचित करार दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर