Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहत! बीते 24 घंटे में 3.57 लाख कोरोना मरीज हुए ठीक; 12 दिन में 7.19 लाख एक्टिव केस में आई कमी

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 30.27 लाख एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 27 लाख 12 हजार 735 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 91 हजार 331 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 May 2021 10:21:56

राहत! बीते 24 घंटे में 3.57 लाख कोरोना मरीज हुए ठीक; 12 दिन में 7.19 लाख एक्टिव केस में आई कमी

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 2.59 लाख नए मरीज मिले जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 3.57 लाख रहा। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे। 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं। यानी 12 दिनों में 7.19 एक्टिव केस कम हुए है।

हालाकि, कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है। गुरुवार को देश में 4,208 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कोरोना से 30.27 लाख एक्टिव केस हैं जबकि 2 करोड़ 27 लाख 12 हजार 735 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 91 हजार 331 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्लैक फंगस का बढ़ता प्रकोप

देश में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे है लेकिन म्यूकर माइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अहम निर्देश देते हुए कहा था कि ब्लैक फंगस को महामारी कानून के तहत अधिसूचित करें और सभी मामले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट करें। आपको बता दे, अब तक देश भर में म्यूकर माइकोसिस के करीब 5500 मरीज सामने आ चुके है वहीं, 126 मौतें भी हो चुकी है। अब तक 7 राज्यों ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है। गुरुवार को गुजरात ने भी इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। इससे पहले राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना ने इसे महामारी बीमारी घोषित किया है। इसके बाद अब इन राज्यों में म्यूकरमाइकोसिस के हर मामले को राज्य सरकार की जानकारी में लाना जरूरी हो गया है। प्रमुख राज्यों में कोरोना का हाल

महाराष्ट्र में कोरोना से काफी राहत मिलती दिख रही है। गुरुवार को 29,911 लोग संक्रमित पाए गए। 47,371 लोग ठीक हुए और 984 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 54.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 50.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 85,355 लोगों की मौत हो गई। 3.83 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 6,681 लोग संक्रमित पाए गए। 13,590 लोग ठीक हुए और 236 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.51 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15.16 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,588 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 3,231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 7,831 लोग ठीक हुए और 233 की मौत हो गई। अब तक 14.09 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,579 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 40,214 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 5,212 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,501 लोग ठीक हुए और 113 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,295 मरीजों की मौत हो चुकी है। 81,466 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 4,773 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 8,308 लोग ठीक हुए और 64 की मौत हो गई। अब तक 7.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,404 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 89,018 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 4,952 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,746 लोग ठीक हुए और 88 की मौत हो गई। अब तक 7.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,315 लोगों की मौत हो चुकी है। 72,725 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 162 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण के 19,091 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,09,958 हो गई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 18,910 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और संक्रमण मुक्त होने की दर 87.98% पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका