न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पिछले 24 घंटों में 42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए; मौतों का आंकड़ा फिर 1000 पार

देश में शुक्रवार को मौत के आंकड़े में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 10:01:36

देश में पिछले 24 घंटों में 42,648 नए मरीज मिले, 45,159 ठीक हुए; मौतों का आंकड़ा फिर 1000 पार

देश में शुक्रवार को मौत के आंकड़े में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। यह 9 दिन बाद 1,000 के पार पहुंच गया। इससे पहले 30 जून को 1,002 संक्रमितों ने जान गंवाई थी। बीते दिन यानी शुक्रवार को 1,206 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि, मौत के केस में बढ़ोतरी की वजह महाराष्ट्र में पुरानी मौतों का एडजस्टमेंट है। यहां बीते 24 घंटे में 738 मौत रिकॉर्ड की गईं।

वहीं, रोजाना मिलने वाले मरीजों की बात करे तो बीते दिन 42,648 नए मरीजों की पहचान हुई, 45,159 ठीक हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3,732 की कमी आई। अब 4 लाख 49 हजार 478 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह 105 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 मार्च को 4 लाख 49 हजार 449 एक्टिव केस थे।

कोविड-19 बीमारी भी इंफ्लुएंजा की तरह हो जाएगी

कोरोना वायरस महामारी को लेकर एक्सपर्ट्स ने संभावना जताई है कि कुछ समय बाद कोविड-19 बीमारी भी इंफ्लुएंजा की तरह ही हो जाएगी। साथ ही कहा जा रहा है कि ज्यादा जोखिम वाली आबादी को इससे बचाव के लिए हर साल कोरोना वैक्सीन लेने की जरूरत पड़ सकती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में डिवीजन ऑफ ऐपिडेमियोलॉजी और कम्युनिकेबल डिसीज के प्रमुख समीरन पांडा ने कहा कि कुछ समय के बाद कोविड-19 एंडेमिक स्टेज पर पहुंच सकता है। सेंटर्स फॉर डिसीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, किसी भौगोलिक क्षेत्र के भीतर आबादी में किसी बीमारी या संक्रामक एजेंट की मौजूदगी या प्रसार को एंडेमिक कहते हैं।

उन्होंने कहा, 'जब छोटे वायरस तेजी से बढ़ते हैं, तो उनके लिए म्यूटेशन करना आम बात है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कोविड-19 वायरस कुछ समय के बाद इंफ्लुएंजा की तरह एंडेमिक स्टेज में पहुंच जाएगा और इसके बाद जोखिम वाली आबादी को हर साल वैक्सीन लेनी होगी।' उन्होंने समझाया कि इंफ्लुएंजा भी 100 साल पहले पेंडेमिक यानि महामारी थे, लेकिन आज ये एंडेमिक हैं।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8,992 लोग संक्रमित पाए गए। 10,458 लोग ठीक हुए और 738 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.40 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.25 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.12 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 391 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 307 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हुई। अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,472 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,993 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 83 लोग संक्रमित पाए गए। 162 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,689 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,697 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 81 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 127 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,011 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 798 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 62 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 70 लोग ठीक हुए, 1 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,943 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 815 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 56 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 196 लोग ठीक भी हुए और 1 की मौत हुई। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,073 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,497 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 29 नए मामले सामने आए। 38 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,024 लोगों की मौत हो गई। 406 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

झारखंड में शुक्रवार को 52 नए मामले सामने आए। 76 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 3.46 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,119 लोगों की मौत हो गई। 449 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड में शुक्रवार को 65 नए मामले सामने आए। 184 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 3.41 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.26 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,338 लोगों की मौत हो गई। 1,319 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर