न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बीते दिन मिले 42,114 नए कोरोना मरीज, 36,857 हुए ठीक और 3,998 मौतें दर्ज हुईं

सोमवार को देश में 29,413 कोरोना मरीज मिले थे वहीं, मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 42,114 पर पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 9:50:40

देश में बीते दिन मिले 42,114 नए कोरोना मरीज, 36,857 हुए ठीक और 3,998 मौतें दर्ज हुईं

देश में कोरोना के मामले एक दिन कम होते है तो दूसरे दिन फिर बढ़ जाते है। सोमवार को देश में 29,413 कोरोना मरीज मिले थे वहीं, मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 42,114 पर पहुंच गया। मंगलवार में अगर कोरोना के मरीज में बढ़ोतरी रही है तो ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 36,857 लोगों ने कोरोना को मात दी और 3,998 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। देश में बीते दिन हुई मौतें पिछले 39 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 जून को 3,996 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, मौत का आंकड़े में इतनी बड़ी बढ़ोतरी महाराष्ट्र में पुरानी मौतों को पोर्टल पर अपडेट करने की वजह हुई। यहां बीते दिन कोरोना के 147 मरीजों की ही मौत हुई। जबकि, 3509 पुरानी मौतों को अपडेट किया गया। इससे पहले 9 जून को बिहार में भी पुरानी मौतों को अपडेट किया गया था। उस दिन देश में हुई मौतों का आंकड़ा 6,139 तक पहुंच गया था।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.12 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.03 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.18 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.01 लाख

कोरोना के दो वैरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई असम की लेडी डॉक्टर

असम की एक महिला डॉक्टर को एक ही समय पर कोरोना वायरस के दो अलग-अलग वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है, जो कि देश में इस तरह का पहला मामला हो सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी बोरकाकोटी ने यह जानकारी दी। डॉक्टर वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित पायी गईं।

देश के प्रमुख राज्यों का हाल

केरल में मंगलवार को 16,848 लोग संक्रमित पाए गए। 12,052 लोग ठीक हुए और 104 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 31.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,512 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.26 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में मंगलवार को 9,389 लोग संक्रमित पाए गए। 7,510 लोग ठीक हुए और 3,656 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.30 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 94,593 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 69 लोग संक्रमित पाए गए। 155 लोग ठीक हुए और 9 की मौत हुई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,737 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,093 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मंगलवार को 44 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 37 लोग ठीक हुए। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,035 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 569 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में मंगलवार को 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 61 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 411 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में मंगलवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 66 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,951 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 391 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 19 नए मामले सामने आए और 31 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 190 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में मंगलवार को 1464 नए मामले सामने आए और 2706 लोग ठीक भी हुए और 29 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 28.86 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 28.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,226 लोगों की मौत हो गई। 26,256 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में मंगलवार को 1904 नए मामले सामने आए और 2439 लोग ठीक भी हुए और 30 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 25.39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 24.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 33,782 लोगों की मौत हो गई। 26,717 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आंध्रप्रदेश में मंगलवार को 2498 नए मामले सामने आए और 2201 लोग ठीक भी हुए और 24 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 19.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 19.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,178 लोगों की मौत हो गई। 23,843 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर