न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: देश में 5 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, केरल में बीते 24 घंटे में मिले 23,500 कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। पिछले 24 घंटे में 41,576 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 39,125 ठीक भी हुए। इस दौरान 491 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 8:59:16

Corona Updates: देश में 5 दिन बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी, केरल में बीते 24 घंटे में मिले 23,500 कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। पिछले 24 घंटे में 41,576 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 39,125 ठीक भी हुए। इस दौरान 491 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। बुधवार को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,955 की बढ़ोतरी हुई। बीते पांच दिन से इसमें कमी आ रही थी। अब कुल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, रिकवर करने वालों की संख्या भी 3 अगस्त के बाद सबसे कम रही। इससे कम 36,552 संक्रमित 3 अगस्त को ठीक हुए थे।

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
इलाज करा रहे कुल मरीजों की संख्या: 3.82 लाख

उधर, केरल में भी नए केस बढ़े हैं। राज्य में बुधवार को 23,500 लोग संक्रमित पाए गए। 19,411 लोग ठीक हुए और 116 लोगों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 3,973 बढ़ोतरी हुई। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 3 अगस्त को 7,899 एक्टिव केस बढ़े थे। यहां अब तक 36.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,120 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.75 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

242 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

कर्नाटक में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। पिछले पांच दिनों में प्रदेश में 242 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में यह संख्या बढ़ सकती है। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका ने कहा है कि बीते पांच दिनों में 19 साल से कम उम्र के 242 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक्सपर्ट्स चेतावनी दे चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि इनमें 106 बच्चों की उम्र 9 साल से कम है। जबकि, 136 बच्चे 9 और 19 साल के बीच के हैं। मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 1,338 नए मामले मिले। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हुई।

बुधवार यानी बीते दिन की बात करे तो कर्नाटक में 1,826 नए मरीज मिले, 1,618 मरीज ठीक भी हुए और इस दौरान 33 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। कर्नाटक में अब तक 29,22,875 लोगो कोरोना से संक्रमित हो चुके है वहीं, 28,63,117 ठीक हुए है। राज्य में अब तक 36,881 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। फिलहाल 22,851 एक्टिव केस है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर