न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus Live Updates: 24 घंटे में 43,393 नए मरीज मिले, 44,459 ठीक हुए और 911 की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 43,393 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 911 लोगों ने जान गंवाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 11:40:48

Coronavirus Live Updates:  24 घंटे में 43,393 नए मरीज मिले, 44,459 ठीक हुए और 911 की मौत

देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले आज गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 43,393 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 911 लोगों ने जान गंवाई है। जबकि कल यानी 8 जुलाई को नए मामले 45,892 आए थे। और कल 817 लोगों की मौत गुई थी। एक दिन में 44,459 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 3,07,52,950 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है वहीं, 2,98,88,284 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक इस महामारी से कुल 4,05,939 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 4,58,727 एक्टिव केस मौजूद हैं, जो कि अब तक सामने आए कुल मामलों का 1.49% है। कोरोना का रिकवरी रेट 97.19% दर्ज की गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट अभी भी 5% से नीचे है और 2.36% दर्ज किया गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.42% है और लगातार 18वें दिन 3% से नीचे दर्ज किया गया है। अब तक देश भर में 42.70 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं 36.89 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 40,23,173 वैक्सीन लगाई गई हैं। 8 जुलाई को 17,90,708 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। 21 जून को रिकॉर्ड 90 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगा था। लेकिन अब रफ्तार सुस्त हो गई है। शुक्रवार को सिर्फ 40 लाख लोगों को ही टीका लगाया गया। जहां वैक्सीनेशन ने 90 लाख का आंकड़ा छू लिया था, अब ये आधे से भी कम हो चुका है। इसका एक कारण देश में फिर से वैक्सीन की कमी को भी माना जा रहा है।

पिछले 15 दिनों का देश का वैक्सीनेशन चार्ट

तारीख - डोज

8 जुलाई- 40.23 लाख
7 जुलाई- 36.05 लाख
6 जुलाई- 45.82 लाख
5 जुलाई- 14.81 लाख
4 जुलाई- 63.87 लाख
3 जुलाई- 43.99 लाख
2 जुलाई- 42.64 लाख
1 जुलाई- 27.60 लाख
30 जून- 36.51 लाख
29 जून- 52.76 लाख
28 जून- 17.21 लाख
27 जून- 64.25 लाख
26 जून- 61.19 लाख
25 जून- 60.73 लाख
24 जून- 64.89 लाख
23 जून- 54.24 लाख

यह हैं प्रमुख राज्यों के हाल

केरल में गुरुवार को 13,772 नए मामले सामने आए। 11,414 लोग ठीक हुए और 142 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,250 लोगों की मौत हो गई। 1.10 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 9,083 लोग संक्रमित पाए गए। 8,815 लोग ठीक हुए और 439 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 61.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.24 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.14 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 346 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 446 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 9.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.78 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,467 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,914 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 110 लोग संक्रमित पाए गए। 258 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.82 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,676 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 1,789 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में गुरुवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 101 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.09 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,008 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 847 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में गुरुवार को 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 180 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,942 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 824 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 62 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 534 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.12 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,497 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 346 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,97,035 हो गई है। बीते दिन 60 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 386 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई।

पंजाब में गुरुवार को कोरोना से 11 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 16,157 हो गई, जबकि 229 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,97,195 तक पहुंच गई। अमृतसर, फरीदकोट और फिरोजपुर सहित कई जिलों से नई मौतों की सूचना मिली है। नए मामलों में, जालंधर में 29 मामले आए, इसके बाद पटियाला में 26 और फाजिल्का में 17 मामले सामने आए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
पत्नी और दो पुजारियों को गोली मारने के बाद बच्चों के साथ कमरे में छिपा था आरोपी, आधी रात कमांडो ऑपरेशन में ढेर
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
दिल्ली के शालीमार बाग में आधी रात मस्जिद पर चला बुलडोजर, AIMIM नेता शोएब जमई ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब