Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UK पर कोरोना का जोरदार हमला, 24 घंटे में मिले 93,045 नए मरीज, ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ा

ब्रिटेन में शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11.1 मिलियन तक पहुंच गई है। ब्रिटेन में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 111 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्‍या 1,47,000 तक पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 9:14:43

UK पर कोरोना का जोरदार हमला, 24 घंटे में मिले 93,045 नए मरीज, ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ा

दुनियाभर के देशों में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन खतरे के बीच यूके में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 93,045 मामले दर्ज किए। जो लगातार तीसरे दिन के रिकॉर्ड मामले हैं। ब्रिटेन में शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11.1 मिलियन तक पहुंच गई है। ब्रिटेन में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 111 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्‍या 1,47,000 तक पहुंच गई है। यूके में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही हैं। ओमिक्रॉन ने लंदन और स्कॉटलैंड में डेल्टा मामलों को पछाड़ दिया है। गुरुवार को 1,691 मामले ओमिक्रॉन के सामने आए थे, इसके अगले दिन 3,201 नए मामले दर्ज किए गए। यूके में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 14,909 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

आपको बता दे, ओमिक्रॉन को डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है। नए शोध से पता चला है कि नया वैरिएंट बड़े पैमाने पर फैल रहा है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज जरूरी हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वेल्‍श के नेता मार्क ड्रेकफोर्ड ने नागरिकों से कहा है कि वो ओमिक्रॉन के संक्रमाक हमले के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए देश में नाइट क्‍लक 26 दिसंबर के बाद बंद हो जाएंगे और दुकानों और कार्यस्थलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य कर दिया जाएगा। ब्रिटेन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने नागरिकों को बड़े पैमाने पर बूस्‍टर डोज देने की तैयारी कर रहा है।

वायरस के इस तरह के प्रकोप को देखते हुए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। महारानी ने अगले हफ्ते क्रिसमस से पहले होने वाले विस्तारित शाही परिवार के लिए पारंपरिक भोजन के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। महारानी का यह फैसला ऐसे समय आया है जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टॉप मेडिकल एडवायजर्स ने लोगों को सावधान और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी है कि COVID-19 का ओमिक्रॉन संस्करण एक 'बहुत बड़ा खतरा' है। देश में एक और लहर आ रही है।

उन्होंने कहा कि लोगों को इसके लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की। स्कॉटलैंड में प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने कहा कि कोविड के 51.4% मामले अब ओमिक्रॉन हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका