कोरोना के इस संकट में भोपाल के एक ऑटो चालक ने इंसानियत की ऐसी एक मिसाल पेश की, जो अब पूरे देश के लिए नजीर बन गई है। जावेद ने कोरोना मरीजों की फ्री में मदद करने के लिए ऑटो को एंबुलेंस में तब्दील कर दिया। इसके साथ ही जावेद ने ऑटो में ऑक्सीजन का इंतज़ाम भी किया है। इसके लिए जावेद ने अपनी पत्नी के जेवर तक बेच दिए।
![Positive News : पत्नी के ज़ेवर बेचकर ऑटो को बनाया एंबुलेंस, मरीज़ों के लिए लगाया ऑक्सीजन सिलेंडर coronavirus,auto driver,ambulance,gujarat,hindi news]()
न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार जावेद ने बताया कि उसने मरीज़ों की मदद के लिए अपने ऑटो को एम्बुलेंस में तब्दील कर दिया है। ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर मरीजों को निःशुल्क सवारी के साथ ऑक्सीजन ऑटो में ही मुहैया करा रहे हैं। इसके अलावा ऑटो में संक्रमण से बचने के लिए प्लास्टिक की शीड लगाई है। साथ ही सैनेटाज़र का इंतज़ाम भी किया। जावेद ने मरीज़ों की निशुल्क सवारी और ऑक्सीजन के इंतज़ाम के लिए अपनी पत्नी के जेवर तक बेच दिए। उनका कहना है इस महामारी में लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है।
![Positive News : पत्नी के ज़ेवर बेचकर ऑटो को बनाया एंबुलेंस, मरीज़ों के लिए लगाया ऑक्सीजन सिलेंडर coronavirus,auto driver,ambulance,gujarat,hindi news]()
आपको बता दे, देश में कोरोना से हालात बेहद खराब हो गए हैं। हर दिन संक्रमितों और मौतों का नया आंकड़ा सामने आ रहा है। बुधवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 79 हजार 164 नए मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन के अंदर मिले नए मरीजों का ये आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले 27 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3।62 लाख मरीजों की पहचान हुई थी। इसके अलावा 24 घंटे के अंदर 3646 संक्रमितों की मौत भी हो गई। ये लगातार दूसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके पहले मंगलवार को 3286 मौतें रिकॉर्ड की गईं थीं। देश में बढ़ते संक्रमण के साथ अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों, वेंटिलेटर का संकट गहराता जा रहा है।