न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर डराने लगे आंकड़े, कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 3,09,087; पिछले 24 घंटे में बढ़े 20,890 एक्टिव मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्टिव मरीजों का ग्राफ ऊपर की तरफ चढ़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 9:15:40

एक बार फिर डराने लगे आंकड़े, कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 3,09,087; पिछले 24 घंटे में बढ़े 20,890 एक्टिव मरीज

देश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार एक्टिव मरीजों का ग्राफ ऊपर की तरफ चढ़ रहा है। रविवार को तो चार महीने में पहली बार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। तीन महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 43,846 नए मामले मिले हैं। इससे पहले पिछले साल 26 नवंबर को इससे ज्यादा 44,489 केस पाए गए थे। इस दौरान 197 लोगों की मौत हुई और 22,956 मरीज ठीक भी हुए। 97 दिनों बाद एक दिन में महामारी की वजह से इतनी मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 15 लाख 99 हजार को पार कर गया है। इनमें से 1 करोड़ 11 लाख 30 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,59,755 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले बढ़कर 3,09,087 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 2.66 फीसद है। बीते 24 घंटों में 20,890 सक्रिय मामले बढ़े हैं। मरीजों के उबरने की दर घटकर 96% से नीचे (95.96%) आ गई है और मृत्युदर 1.38% पर बनी हुई है।

छह राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। रविवार को 93.14% नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र में 27,126, पंजाब में 2,578, केरल में 2,078, कर्नाटक में 1,798, गुजरात में 1,565 और मध्य प्रदेश में 1,308 शामिल हैं।

पिछले एक दिन के दौरान छह राज्यों में रिकॉर्ड मौते हुईं हैं, इनमें महाराष्ट्र में 99, पंजाब में 38, केरल में 15, छत्तीसगढ़ में 11, तमिलनाडु में 8 और केरल में 7 शामिल हैं।

दैनिक जांच भी हुई तेज

बढ़ते मामलों को देखते हुए दैनिक जांच भी तेज कर दी गई है। कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को 11,33,602 नमूनों की जांच की गई। पिछले 15 दिनों से अधिक समय में एक दिन में यह सबसे ज्यादा नमूनों की जांच है। इनको मिलाकर अब तक 23 करोड़ 35 लाख 65 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब