न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल में अभिभावकों की बढ़ने लगी चिंता, एक माह में 556 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे है। बच्चों के संक्रमित होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 11:47:51

हिमाचल में अभिभावकों की बढ़ने लगी चिंता, एक माह में 556 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों के संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे है। बच्चों के संक्रमित होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, सरकार ने स्कूल बंद करने से इंकार किया है। सोमवार को भी सूबे के स्कूलों के 78 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर से लेकर 25 अक्तूबर तक 556 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस दौरान एक 13 साल की स्कूली छात्रा की कोरोना से भी मौत हुई है। ऐसे में अब अभिभावकों की भी चिंताएँ बढ़ने लगी है।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर से लेकर 25 अक्तूबर तक सूबे में कुल 1.90 लाख सैंपल जांच गए हैं। इनमें 4324 लोग संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में इस दौरान कोरोना संक्रमित दर 2.27% दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश में 556 स्कूली बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद 305 बच्चे स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 250 अभी भी संक्रमित हैं और उनका उपचार चल रहा है। वहीं, स्कूलों में बच्चों के कोरोना संक्रमित होने पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि स्कूल अभी बंद नहीं किए जाएंगे। मामलों का अध्ययन किया जाएगा, फिर फैसला लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक स्कूली बच्चे हमीरपुर जिले में संक्रमित हुए हैं। वहीं, स्कूली बच्चों के पॉजिटिव होने की संख्या में किन्नौर 6ठे स्थान पर है। यहां स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की दर 35.89% है। हमीरपुर में कुल संक्रमितों के 20.81% स्कूली बच्चे संक्रमित हैं। ऊना बच्चों के संक्रमित होने में तीसरे नंबर पर है, जबकि कुल संक्रमितों के आधार पर 27.73% स्कूली बच्चे कुल संक्रमितों में संक्रमित आए हैं।

सोमवार को कांगड़ा जिले के तीन स्कूलों के 46 विद्यार्थी और तीन शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। 27 विद्यार्थी एक ही स्कूल से हैं। वहीं, बिलासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विद्यार्थी घुमारवीं के 15 विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं।

इसके अलावा, हमीरपुर जिले में 4, मंडी 4 और ऊना में 9 विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं।

बीते 27 सितंबर से प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले हैं और 25 अक्तूबर तक आठवीं से 12वीं तक के बच्चे रोजाना स्कूल आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद