न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना फिर हुआ बेकाबू, हर 100 में से 7 मरीज निकल रहे पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी होना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,880 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12 मरीजों की मौत भी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Apr 2023 11:02:59

कोरोना फिर हुआ बेकाबू, हर 100 में से 7 मरीज निकल रहे पॉजिटिव, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी होना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,880 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 12 मरीजों की मौत भी हुई है। इतना ही नहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है। यानी हर 100 टेस्ट में से करीब 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.67% हो गया है। इससे पहले बीते रविवार को पिछले 24 घंटे में 5357 नए मरीज मिले थे। वहीं बीते शनिवार को 6155 नए मामले दर्ज किए गए थे।

देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना के करीब 700 केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2500 हो गई है। साथ ही 4 मरीजों की मौत भी हुई हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक मरीज की मौत कोरोना से हुई है। जबकि 3 मरीजों की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना नहीं है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी पॉजिटिविटी रेट 21.15% पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 4587 हो गई है। वहीं मुंबई शहर में रविवार को 211 नए मामले दर्ज किए गए, यह लगातार 6ठा दिन है, जब शहर में 200 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 560 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में COVID-19 की मृत्यु दर 1.82% है, जबकि रिकवरी दर 98.12% है।

बिहार में कोरोना के 42 नए केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा केस पटना में मिले हैं। इससे पहले 46 मामले सामने आए थे।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 137 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मरीजों की बात करें तो राज्य में कोरोना के 1,764 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को शिमला में वायरस से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि सिरमौर जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक 50-81 आयु वर्ग के सभी पुरुष थे।

राजस्थान में रविवार को कोरोना से संक्रमित 165 नए मरीज मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दौसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 9,667 हो गई। राज्य में 651 सक्रिय मामले हैं और नौ लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं।

भारत में मिल रहे कोरोना केसों में 38% केस नए वैरिएंट XBB.1.16 के मिल रहे हैं। जिनोम सिक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली INSACOG ने गुरुवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि मार्च के 3सरे हफ्ते तक लिए गए सैंपल में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट सबसे ज्यादा पाया गया। बुलेटिन के मुताबिक, ओमिक्रॉन और उसके सब वैरिएंट का प्रसार भारत में जारी है। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण दर में वृद्धि देखी गई है। खासतौर पर भारत के पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी भागों में।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी