न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

18+ वालों को फ्री वैक्सीन, PM मोदी की घोषणा के बाद वैक्सीनेशन पॉलिसी में होंगे ये 5 प्रमुख बदलाव

सरकार छोटे कस्बों और दूरदराज के इलाकों में स्थित प्राइवेट अस्पतालों वैक्सीन सप्लाई बढ़ाने में मदद करेगी, ताकि भौगोलिक आधार पर असमानता को खत्म किया जा सके।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 11:28:37

18+ वालों को फ्री वैक्सीन, PM मोदी की घोषणा के बाद वैक्सीनेशन पॉलिसी में होंगे ये 5 प्रमुख बदलाव

21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी फ्री वैक्सीन का फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यह ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही सरकार कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी गाइडलाइंस में बड़े बदलाव करने जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 21 जून से ये 5 प्रमुख बदलाव हो सकते हैं-

- सरकार छोटे कस्बों और दूरदराज के इलाकों में स्थित प्राइवेट अस्पतालों वैक्सीन सप्लाई बढ़ाने में मदद करेगी, ताकि भौगोलिक आधार पर असमानता को खत्म किया जा सके।

वैक्सीनेशन के पहले दो फेज में कई प्राइवेट अस्पताल शामिल थे। लेकिन मई में वैक्सीन खरीद प्रक्रिया डीसेंट्रलाइज होने की वजह से व्यवस्था बदल गई। सूत्रों के मुताबिक मई महीने में ओडिशा और बिहार में 20 से भी कम प्राइवेट अस्पताल वैक्सीनेशन के लिए एग्रीमेंट कर पाए थे।

- अब राज्य सरकारें ऐसे छोटे अस्पतालों की वैक्सीन डिमांड का खाका तैयार करेंगी और केंद्र सरकार ऐसे अस्पतालों को वैक्सीन सप्लाई करने में मदद करेगी। इसके लिए दोनों के स्तर पर साथ-साथ काम होगा।

- गरीबों को प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए आरबीआई की तरफ से अप्रूव्ड ई-वाउचर लाए जाएंगे। ये नॉन ट्रांसफेरेबल होंगे। यानी इस वाउचर का इस्तेमाल सिर्फ वही व्यक्ति कर सकेगा जिसके नाम पर यह इश्यू किया जाएगा। इसे मोबाइल फोन से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे वैक्सीनेशन केंद्र पर स्कैन किया जाएगा जिससे पेमेंट हो जाएगा। इसे कोविन पर पर कैप्चर किया जा सकेगा।

- केंद्र सरकार राज्यों को पहले से बता देगी कि किस महीने में उन्हें वैक्सीन के कितने डोज मिलने वाले हैं, ताकि प्रायरिटी ग्रुप्स के वैक्सीनेशन से जुड़े इंतजाम किए जा सकें। केंद्र सरकार यह भी पहले ही बता देगी कि कौनसी तारीख को कितने डोज मिलेंगे।

- केंद्र से मिली जानकारी के आधार पर राज्य अपने सभी जिलों को वैक्सीन सप्लाई के बारे में बताएंगे। यह जानकारी जनता तक भी पहुंचाई जाएगी ताकि लोगों में किसी तरह की हड़बड़ाहट न रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से 150 रुपए प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन खरीदती रहेगी। हालांकि केंद्र की नई घोषणा को देखते हुए नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन वैक्सीन की कीमत को लेकर आगे और चर्चा करेगा।

पुरानी पॉलिसी

- केंद्र सरकार 50% वैक्सीन खरीदती थी।
- 25% राज्यों को खरीदनी होती थीं।
- 25% प्राइवेट अस्पताल खरीदते थे।

नई पॉलिसी

- केंद्र सरकार 75% वैक्सीन खरीदेगी।
- राज्यों को वैक्सीन खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
- पहले की तरह 25% वैक्सीन खरीदते रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर