न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, बीते दिन मिले 532 नए केस; 15 जुलाई के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा

कोरोना में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। बुधवार को मुंबई में 532 नए कोरोना मरीज मिले। इससे पहले 15 जुलाई को यहां कोरोना के 528 नए मरीज़ मिले थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 8:35:55

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, बीते दिन मिले 532 नए केस; 15 जुलाई के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा

कोरोना में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। बुधवार को मुंबई में 532 नए कोरोना मरीज मिले। इससे पहले 15 जुलाई को यहां कोरोना के 528 नए मरीज़ मिले थे। मुंबई में न सिर्फ करीब दो महीने के बाद नए केस में इज़ाफ़ा देखा गया है, बल्कि यहां पॉजिटिविटी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। पॉजिटिविटी रेट अब 0.9 से बढ़कर 1.1% पर पहुंच गई है। जबकि अगस्त के 3सरे हफ्ते तक ये रेट 0.5-0.7% के बीच थी। मुंबई में अब पिछले 7 दिनों का औसत केस 434 हो गया है। जबकि 18 अगस्त को ये आंकड़ा सिर्फ 253 था। ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मुंबई में तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है।

जांच में आई कमी

स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने राज्य मंत्रिमंडल के सामने बुधवार को कोविड की स्थिति पर एक प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दैनिक मामलों में कोई वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन टेस्ट में काफी कमी आई है। पहले, राज्य एक दिन में 2 मिलियन से अधिक टेस्ट करता था, जिसे घटाकर लगभग 1.7 मिलियन प्रतिदिन कर दिया गया है। इसका मतलब ये भी है कि एक्टिव मामले आज हम जो देख रहे हैं, उससे अधिक हो सकते हैं।

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए डॉ प्रदीप व्यास ने कहा, 'राज्य की स्वास्थ्य मशीनरी कोविड -19 महामारी के खिलाफ हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है। 4 सितंबर को, हमने 1,227,224 खुराक का टीकाकरण किया और 21 अगस्त को 1,104,465 खुराक का टीकाकरण किया गया।'

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी के चलते, गणेशोत्सव के दौरान लोगों को पंडाल में जाने की अनुमति पर रोक लगा दी है। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी नए आदेश में कहा गया है कि पंडाल से केवल ऑनलाइन दर्शन की अनुमति दी जाएगी। बता दे, इससे पहले गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा था कि गणेश उत्सव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।

पूरे महाराष्ट्र की करे तो तो यहां बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,37,962 हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?