न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता कोरोना, बीते 24 घंटे में मिले 9000 से ज्यादा मरीज, 27 की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं। जबकि 27 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि 6,313 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Apr 2023 8:34:22

देश में बढ़ता कोरोना, बीते 24 घंटे में मिले 9000 से ज्यादा मरीज, 27 की मौत

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं। जबकि 27 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि 6,313 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को देशभर में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए थे और 23 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी, जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज हुईं 27 मौतों के बाद कोरोना की वजह से देशभर में मरने वालों की संख्या 5,31,141 पहुंच चुकी है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 32% से ज्यादा

राजधानी दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण विकराल रूप धारण करता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1000 से ज्यादा केस मिले हैं। दिल्ली में एक दिन में कोविड के 1017 मामले सामने आए, जबकि पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 32.25% हो गई। जो पिछले 15 महीनों में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले साल 14 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30.6% दर्ज की गई थी। जबकि कोरोना से सोमवार को 4 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को 1634 केस मिले थे। जबकि 3 मरीजों की मौत हो गई थी। जबकि शनिवार को 1,396 मामले दर्ज किए गए थे। सोमवार को एक्टिव केस 4976 दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में 505 नए केस मिले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 505 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई में 262 केस, पुणे में 90, औरंगाबाद में 86, अकोला में 39, नासिक में 12, कोल्हापुर में सात मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में कोरोना के एक्टिव केस 6,087 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 9,616 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमें 7,276 सरकारी लैंब और 2,185 निजी लैब में कराए गए हैं।

हरियाणा में एक की मौत

हरियाणा में सोमवार को कोविड के 898 नए केस दर्ज किए गए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद में 134, यमुनानगर में 47 और करनाल में 43 मामले दर्ज किए गए। जबकि सोनीपत से 23, पानीपत से 19 और रोहतक से 20 मामले सामने आए। हरियाणा में कोविड के 4,339 एक्टिव केस हैं।

पश्चिम बंगाल में मास्क लगाना अनिवार्य

पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए सीएम ममता ने मास्क पहनने, हाथों को बार-बार धोने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की भी नियमित रूप से सफाई की जाए। कैबिनेट की बैठक में ममता ने सभी अधिकारियों को कोविड-19 की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को इस संबंध में एक आदेश जारी करने का निर्देश दिया।

पंजाब में मिले 148 मरीज, एक की मौत

पंजाब में कोविड-19 के 148 मामले सामने आए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मोहाली से 43, लुधियाना में 24, पटियाला में 19, फतेहगढ़ साहिब में 16 और अमृतसर और मनसा में 8-8 मरीज मिले हैं। कोविड से लुधियाना में 1 मरीज की मौत हो गई है। राज्य में एक्टिव केसों का आंकड़ा 1,574 तक जा पहुंचा है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 5.48% है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं