न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह स्टडी बढ़ा रही चिंता, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या फिर बढ़ने का खतरा

रिप्रोडक्टिव नंबर या आर नंबर अप्रैल के मध्‍य के बाद पहली बार एक बार फिर बढ़ने लगा है। आर नंबर यह बताने वाला एक तरह का संकेतक है कि आखिर कितनी तेजी से कोविड 19 महामारी फैलती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Jul 2021 10:09:55

यह स्टडी बढ़ा रही चिंता, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या फिर बढ़ने का खतरा

देश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एक गणितीय स्‍टडी की गई है। जिसमें सामने आया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर कम हो गया है लेकिन रिप्रोडक्टिव नंबर या आर नंबर चिंता बढ़ा रहा है। रिप्रोडक्टिव नंबर या आर नंबर अप्रैल के मध्‍य के बाद पहली बार एक बार फिर बढ़ने लगा है। आर नंबर यह बताने वाला एक तरह का संकेतक है कि आखिर कितनी तेजी से कोविड 19 महामारी फैलती है। इसके अनुसार देश में पिछले कुछ दिनों से एक्टिव कोरोना केस की संख्‍या में गिरावट धीमी हो गई है।

आर नंबर को एक तरह का गणितीय अनुमान भी कहा जा सकता है। आर नंबर इसकी गणना करता है कि कोरोना वायरस से पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से कितने लोग संक्रमित हुए। जून के आखिरी हफ्ते तक आर नंबर में गिरावट दर्ज हो रही थी लेकिन 20 जून से 7 जुलाई के बीच के समय में यह तेजी से बढ़ा।

100 संक्रमित लोगों का समूह 88 लोगों को कर रहा संक्रमित

चेन्‍नई के इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेज ने स्टडी की है जिसमें पाया गया कि 20 जून से 7 जुलाई के बीच पूरे देश की आर वैल्‍यू 0.88 थी यानी 100 संक्रमित लोगों का समूह अब औसतन 88 लोगों को संक्रमित कर रहा है। इससे पहले 15 मई से 26 जून के बीचआर वैल्‍यू 0.78 थी। हालाकि, थोड़ी राहत यह है कि आर वैल्‍यू अब भी 1 के नीचे है। अगर आर वैल्‍यू 1 से अधिक होती है तो माना जाता है कि संक्रमित व्‍यक्ति से एक से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। यही कोरोना केस बढ़ने का कारण होता है।

केरल में आर वैल्‍यू 1.1

देश में सबसे गंभीर स्थिति केरल की है। राज्‍य में आर वैल्‍यू 1.1 है। देश के कुल नए कोरोना केस में केरल की हिस्‍सेदारी करीब एक-तिहाई है। एक ओर जहां अधिकांश राज्‍यों में कोरोना के नए केस घट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केरल में यह रोजाना 11,000 से 13,000 के बीच आ रहे हैं। गणना के मुताबिक महाराष्‍ट्र में आर वैल्‍यू 1 होने का अनुमान है। बता दे, केरल में में शनिवार को 14,087 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,867 लोग ठीक हुए और 109 की मौत हुई। वहीं, महाराष्ट्र की बात करे तो शनिवार को 8,296 लोग संक्रमित पाए गए। 6,026 लोग ठीक हुए और 494 लोगों की मौत हो गई।

शनिवार को मिले 41,482 नए मरीज

देश में बीते दिन यानी शनिवार को कोरोना के 41,482 नए मरीज मिले। वहीं, 41,498 ठीक भी हुए। जबकि 898 लोगों की बीते दिन संक्रमण की वजह से मौत हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,43,500 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,08,85,470 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37,23,367 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37,60,32,586 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर