न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता अजय कपूर ने छोड़ा साथ, थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के करीबी नेताओं में शामिल रहने वाले और कानपुर से 3 बार के विधायक रहे अजय कपूर ने बुधवार को कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। अजय कपूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ बिहार के सह प्रभारी भी थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 8:12:29

UP में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता अजय कपूर ने छोड़ा साथ, थामा भाजपा का दामन

कानपुर। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के करीबी नेताओं में शामिल रहने वाले और कानपुर से 3 बार के विधायक रहे अजय कपूर ने बुधवार को कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। अजय कपूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ बिहार के सह प्रभारी भी थे। अजय कपूर के भाजपा में जाने के बाद से कानपुर के कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका लगा है। अजय कपूर, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन हुआ है, जिसके तहत कानपुर की लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में कानपुर सीट से अजय कपूर को टिकट देगी। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर था। हालांकि इससे पहले ही कांग्रेस के साथ खेला हो गया और नाम की घोषणा होने से पहले ही अजय कपूर ने भाजपा का दामन थामन लिया। वह, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। बता दें कि अजय कपूर के दो भाई भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर और बिजनेसमैन विजय कपूर पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

अजय कपूर को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में से एक माना जाता था। वह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रहे दो बार गोविंद नगर से और एक बार किदवई नगर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस बार उनकी कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की थी।

कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके अजय कपूर और उनके भाई उद्यमी विजय कपूर भी ईडी की जांच के दायरे में आ चुके हैं। जनवरी 2019 में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कपूर बंधुओं के कारोबारी दस्तावेजों की घंटों तक जांच पड़ताल और पूछताछ की थी। ईडी की टीम घर और ऑफिस गई थी। फैक्ट्रियों व स्कूल के पेपर की जांच करने के बाद लौट गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात